लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म, गोड्डा, दुमका व राजमहल में मतदान कल

रांची: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार गुरुवार शाम पांच बजे खत्म हो गया। राजमहल और गोड्डा, दुमका में मतदान शनिवार को होगा।

कुल 6258 मतदान केंद्रों पर 53.24 लाख वोटर 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस बार भी सभी बूथों की वेबकास्टिंग होगी।

शनिवार सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। गोड्डा में सबसे अधिक मतदाता हैं। इनकी संख्या 20.28 लाख है। दुमका में सबसे कम वोटर हैं। दुमका में वोटरों की संख्या 15.91 लाख है।

तीनों संसदीय क्षेत्रों में कुल वोटर 53.24 लाख हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 27, महिला वोटरों की संख्या 26.23 लाख और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 33 है।

कुल 6258 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में 489 और ग्रामीण क्षेत्रों में बूथों की संख्या 5769 है। महिलाओं द्वारा संचालित बूथों की संख्या 241 है, जबकि यूनिक मतदान केंद्रों की संख्या 18 है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए हम सभी प्रयत्नशील हैं।

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...

Jharkhand Chamber Election: 13 सितंबर को 4,214 वोटर करेंगे मतदान, अपर...

 झारखंड चैंबर चुनाव 13 सितंबर को होगा। कुल 4,214 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें रांची के करीब 3,626 वोटर हैं। अपर बाजार में सबसे ज्यादा...

Khunti Crime News: खूंटी में 8 माह की गर्भवती प्रेमिका की...

 खूंटी के अड़की में आठ माह की गर्भवती युवती की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। शव...