Advertisment

चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद परिवार के साथ रामलला का दर्शन करने पहुंचे चिराग

अयोध्या : लोकसभा का चुनाव प्रचार खत्म हो गया है। कल यानी एक जून को आखिरी चरण का मतदान होना है जबकि मतगणना चार जून को होना है। इन सबके बीच लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व हाजीपुर से एनडीए के प्रत्याशी चिराग पासवान 29 मई को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद वह अयोध्या पहुंच गए हैं। चिराग अपने परिवार के साथ आज यानी 31 मई को रामलला का दर्शन किया और कहा कि आज अयोध्या की पावन नगरी में सपरिवार प्रभु श्रीराम के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर समस्त देशवासियों के कल्याण हेतु मंगलकामना की।

रामलला के दर्शन करने के बाद चिराग पासवान ने सोशल मीडिया एक्स पर फोटो भी शेयर किया और लिखा कि लोकसभा चुनाव प्रचार की व्यस्तता काफी रही। प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में आने का सौभाग्य मुझे मिला था। तभी से मेरे मन में इच्छा थी की पूरे परिवार के साथ मैं यहां आऊं। कल यानी गुरुवार को जैसे ही प्रचार समाप्त हुआ हमारा पूरा परिवार अयोध्या आया और प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। आज हम जो भी हैं इन्हीं के आशीर्वाद से हैं और ये सदैव बना रहे इसी भाव से हम आए हैं। बता दें कि चिराग पासवान पूरे चुनाव में करीब 126 रैली और रोड शो किए हैं।

यह भी पढ़े : जहानाबाद में चिराग, आनंद और लवली ने किया प्रचार, बोले- 40 सीट जीतेगी NDA

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...