Latehar : स्वच्छता पखवाड़ा 2024 का समापन

Latehar : स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतिम दिन सीकरी स्थित कॉन्फ़्रेन्स हॉल में पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के द्वारा पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत परियोजना के द्वारा पिछले 15 दिनों से कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये गए।

जिनमें स्वच्छता प्रतिज्ञा से लेकर परियोजना के विभिन्न परिसर एवं ऑफ़िस की सफ़ाई, पर्सनल हाइजीन और सैनिटेशन पर व्याख्यान, आस पास के सार्वजनिक स्थानों जैसे मंदिर, प्राथमिक उपचार केन्द्र, स्कूल इत्यादि पर बेहतर कूड़ा प्रबंधन के लिए डस्टबीन वितरण, विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्वच्छता पखवाड़ा 2024 की शुरुआत 16 मई को भारत सरकार की दिशा निर्देश के मुताबिक़ देश भर की बाक़ी परियोजनाओं की तरह पकरी बरवाडीह में भी किया गया जिसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था। आज इस पखवाड़े के अंतिम दिन 15 दिनों तक विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

ताकि उनका हौसला अफजाई हो सके और वे आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में सहभागिता ले। कर्मचारियों के अलावा MAITI के विद्यार्थियों को भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में मुख्य अतिथि संजय कुमार दूबे महाप्रबंधक (इंफ्रा), केतन मेवाड़ AGM P&S के अलावा मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना एवं अन्य कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...

Daroga Prasad Rai Jayanti: दारोगा प्रसाद राय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Daroga Prasad Rai Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...