बीएसएफ के जवानों ने प्रधानमंत्री के आवाहन पर मनाया स्वच्छता पखवाड़ा

हजारीबागः पूरे देश में स्वच्छता अभियान के लिए एक अक्टूबर की सुबह एक बड़े कार्यक्रम “एक तारीख, एक घंटा, एक साथ, स्वच्छता के लिए श्रमदान” का आयोजन किया गया. गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता सेवा अभियान को लेकर हजारीबाग जिले में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

बीएसएफ, सीआरपीएफ, स्वयंसेवी संस्था, राजनीतिक दल और नगर निगम की ओर से जगह-जगह स्वच्छता अभियान चलाया गया. बीएसएफ कैंप मेरू के जवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विशेष श्रमदान किया. बीएसएफ के आईजी केएस बान्याल ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से पूर्व पीएम नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 1 अक्तूबर को देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है.

इसके तहत स्वच्छ राष्ट्र के निर्माण में योगदान कर महात्मा गांधी को स्वच्छाजंलि दी जा रही है. एक तारीख-एक घंटा कार्यक्रम के अतंर्गत सुबह 10 बजे से हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड में मेरू कैंप के कार्मिक जनमानस के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया.

इस पूरे अभियान में 1000 से अधिक जवानों ने श्रमदान किया. सीआरपीएफ 22 बटालियन के जवान ने झील परिसर की सफाई की. मूसलाधार बारिश के बीच भी उत्साह में कमी देखने को नहीं मिली. जवानों ने झील में उतरकर जलकुंभी साफ किया, तो दूसरी ओर सड़क पर भी सफाई कार्यक्रम चलाया गया.

रिपोर्टः शशांक शेखर

Chas ITI More Garbage: बोकारो के इस प्रमुख मार्ग पर क्यों...

Chas ITI More Garbage: एक ओर देशभर में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं बोकारो के...

Reliance Ice Cream: ₹10 से मिलेगी आइसक्रीम, Reliance Consumer ने लॉन्च...

Reliance Consumer ने Bombay Creamery नाम से आइसक्रीम ब्रांड लॉन्च किया है। कीमत ₹10 से शुरू होगी और बिक्री पहले पश्चिम भारत में शुरू...

Daroga Prasad Rai Jayanti: दारोगा प्रसाद राय जयंती पर मुख्यमंत्री सम्राट...

Daroga Prasad Rai Jayanti: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दारोगा प्रसाद राय की जयंती के अवसर पर मंगलवार को पटना में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...