एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में स्वच्छता पखवाड़ा 2023, अधिकारियों ने ली स्वच्छता की शपथ

रांची: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में इन दिनों स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. जहां स्वच्छता पखवाड़ा-2023 के पहले दिन ‘स्वच्छता शपथ’ का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं देश को स्वच्छ बनाने की शपथ ली गई थी.

वहीं दूसरे दिन सीकरी स्थित कार्यालय में अधिकारियों ने परिसर की साफ सफाई की. परियोजना प्रमुख के चंद्रशेखर ने औपचारिक रूप से दूसरे दिन स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं परियोजना के अन्य अधिकारियों के साथ परिसर में झाड़ू लगाकर इस अभियान की गंभीरता को दर्शाया.

देश को स्वच्छ बनाने के इरादे से ऊर्जा मंत्रालय द्वारा शुरू की गई इस अभियान में एनटीपीसी पकरी बरवाडीह के अधिकारी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं. स्वच्छता पखवाड़ा के पहले दिन स्वच्छता शपथ में परियोजना के तमाम अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली.

इस दौरान अपने आसपास के इलाकों को स्वच्छ रखने के अलावा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली थी. वहीं आज सभी ने परिसर की साफ सफाई अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया. स्वच्छता पखवाड़ा 2023 के अंतर्गत पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना में अगले 15 दिनों तक कई सामाजिक उत्थान के कार्यों से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तावित हैं जिसका आयोजन आने वाले दिनों में किया जाएगा.

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...