भाजपा ने चुनाव आयोग से बोकारो डीसी को मतगणना से पहले हटाने की मांग की

रांची: भाजपा ने राज्य चुनाव आयोग से बोकारो डीसी को मतगणना से पहले हटाने की मांग की है। पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि जब बोकारो में 25 मई को वोटिंग हो गई, तो फिर 27 मई को पोस्टल बैलेट से कैसे मतदान हुआ।

पार्टी के विधि मामले के प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि गिरिडीह लोकसभा चुनाव 25 मई की शाम 5 बजे मतदान समाप्त हो गया।

उसके दो दिन बाद 27 मई को बोकारो उपायुक्त के निर्देश पर बोकारो बेरमो के वैसे मतदाता जो बोकारो के सुविधा केंद्रों पर प्रपत्र 12 के अनुसार मतदान नहीं कर पाए, उनके लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था कराई गई।

इसके लिए बोकारो से दो मतदान पदाधिकारी, को-ओर्डिनेटर को नियुक्त किया गया। सुविधा केंद्र के नोडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार की अगुवाई मे मतदान कराया गया। सुधीर ने सवाल किया कि मतदान होने और स्ट्रांग रूम सील होने के बाद यह पोस्टल बैलेट कैसे जुड़ेगा।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...