Advertisment

Breaking : रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने के लिए चुनाव आयोग पहुंचा बीजेपी का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन…

Breaking

Ranchi : राजधानी रांची से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। रांची उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री को पद से हटाने की मांग को लेकर भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर डीसी को हटाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : बुंडू में ट्रक से टकराई बाइक, घटनास्थल पर ही दो युवकों की मौत… 

Breaking : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार को सौंपा ज्ञापन

बीजेपी ने मांग किया कि रांची उपायुक्त को तत्काल उनके पद से हटाया जाय और उनको झारखंड विधान सभा चुनाव 2024 में चुनाव कार्य से मुक्त किया जाय। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने वालों में विधि-विभाग के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव एवं प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक शामिल थे।

मंजूनाथ के रहते निर्भीक चुनाव कराना असंभव है-सुधीर श्रीवास्तव 

ज्ञापन सौंपने के बाद सुधीर श्रीवास्तव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ एक पुराने मामले में जब वो देवघर उपायुक्त थे उस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई करने हेतु भारत निर्वाचन आयोग सचिवालय, नई दिल्ली ने 30/9/24 को एक आदेश जारी किया था। आदेश मुख्य सचिव के नाम से था और स्पष्ट आदेश था कि मंजूनाथ भजंत्री के खिलाफ 15 दिन के अंदर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर सूचित किया जाय।

15 अक्तूबर को 16 दिन बीत गए पर मुख्य सचिव ने अभी तक कोई भी कारवाई नहीं किया। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग में ज्ञापन देकर यह भी आशंका जताई है कि भजंत्री के रहते रांची जिला में पड़ने वाले विधान सभा (रांची, हटिया, मांडर , खिजरी, कांके और सिल्ली ) में साफ स्वच्छ, निर्भीक चुनाव कराना असंभव है।

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...