ASP राकेश ने कहा- शतरंज खेलना एवं सीखना एक तपस्या है

छपरा : छपरा जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में स्थानीय गुरुकुल पब्लिक स्कूल में आयोजित 31वीं जिला शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन छपरा के एएसपी डॉ. राकेश कुमार ने शतरंज खिलाड़ियों के साथ शतरंज खेलकर किया। इस अवसर पर डॉ. राकेश ने कहा कि खेल एक तपस्या है, अतः पूरे मनोयोग से खेलना चाहिए। हार-जीत का बिल्कुल परवाह न करते हुए हमेशा सीखने की प्रवृत्ति होनी चाहिए।

GOAL Logo page 0001 22Scope News

इस अवसर पर जिला शतरंज संघ के कोशाध्यक्ष एवं रिबेल के प्रबंध निदेशक विक्की आनंद ने खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता गुरुकुल के निदेशक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने किया जबकि मंच संचालन डॉ. मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ शतरंज प्रशिक्षक उपेंद्र कुमार सिन्हा, नेशनल आर्बिटर कुमार शुभम एवं आदित्य नंदन ने अपना सक्रिय योगदान दिया।

मुख्य निर्णायक राष्ट्रीय निर्णायक सनी कुमार सिंह के अनुसार मुख्य परिणाम इस प्रकार रहे

मोहित कुमार सोनी (2) ने दिव्यांशु वर्मा (1), जैफ हुसैन (2) ने प्रेम कुमार (1), शिवम आनन्द (2) ने रोहन राज (1), शुभंकर (2) ने मानस (1), आदित्य प्रताप (2) ने रुद्रांश (1), सान्या वर्मा (2) ने अलराजी हुसैन (1), अमर (2) ने रोहित (1), अम्बर (2) ने सनी कुमार (1), श्रेया संकल्प (2) ने अमित कुमार (1), रविन्द्र (2) ने आदित्य (1) को और अथर्व (2) ने सूरज कुमार (1) को हराया। संघ के सचिव डॉ. मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन रविवार को अपराह्न 1:30 बजे होगा। इस प्रतियोगिता से चयनित प्रथम चार खिलाड़ी राज्य शतरंज प्रतियोगिता में सारण का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़े : अपराध की योजना बनाते 4 अपराधी हथियार के साथ हुए गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...