Breaking : 7th फेज के चुनाव के बीच खड़गे के घर इंडी गठबंधन की बैठक जारी

दिल्ली : लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के तहत शनिवार यानी एक जून को सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। सातवें चरण में सात राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। अंतिम चरण के चुनाव के बीच आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर इंडिया गठबंधन की बैठक हो रही है। इसमें इंडी गठबंधन के सभी बड़े नेता मौजूद हैं। बिहार से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी इस बैठक में मौजूद है। बता दें कि तेजस्वी अपने पूरे परिवार के साथ पटना के वेटनरी ग्राउंड में सुबह वोटिंग के बाद दिल्ली के रवाना हो गए थे।

GOAL Logo page 0001 22Scope News

INDIA ब्लॉक में इतने नेता मौजूद हैं

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसपी नेता शरद पवार, जितेंद्र आव्हाड, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्डा, डीएमके से टीआर बालू, बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, संजय यादव, जेएमएम से सीएम चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, सीपीआई से डी राजा, सीपीएम से सीतारा येचुरी, शिवसेना (उद्धव गुट) से अनिल देसाई, सीपीआई (एमएल) से दीपांकर भट्टाचार्य और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी इस बैठक में मौजूद हैं।

ममता और स्टालिन बैठक से बनाई दूरी

गौरतलब है कि पंजाब में मतदान प्रक्रिया का जिम्मा संभालने के बाद सीएम मान आज दिल्ली पहुंच गए हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममत बनर्जी और उनकी पार्टी इस बैठक से दूरी बनाई है। मतदान में अपने शीर्ष नेताओं की व्यस्तता के चलते तृणमूल कांग्रेस ने इस बैठक से किनारा किया है। उनके अलावा तमिलनाडु के सीएम एसके स्टालिन ने भी इस बैठक में हिस्सा नहीं लिया है और उनकी जगह आज टीआर बालू बैठक में शामिल हुए हैं।

यह भी पढ़े : 7th Phase Election : दोपहर 3 बजे तक 42.95 फीसदी वोटिंग

यह भी देखें :

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Jharkhand LPG Crisis: रसोई गैस की किल्लत से बढ़े खाने के...

झारखंड में कमर्शियल गैस की कमी से ठेले-खोमचे बंद, खाने के दाम बढ़े, होटल-रेस्टोरेंट में मेन्यू कटौती, कई जगह कोयले पर बन रहा खाना।Jharkhand...

Dhanbad Gas Leak Incident: बंद BCCL प्लांट में जहरीली गैस रिसाव,...

 धनबाद के मुनीडीह स्थित बंद बीसीसीएल प्लांट में गैस रिसाव से 3 लोगों की मौत, चोरी की नीयत से घुसे थे आरोपी, कई लोग...

Ranchi Murder Case: झखराटांड़ में 13 वर्षीय बच्ची की हत्या का...

 रांची के रातू क्षेत्र में 13 साल की बच्ची की हत्या का मामला उजागर, मुंहबोले भाई पर हत्या और गुप्त अंतिम संस्कार का आरोप,...

Jharkhand Teacher Recruitment Update: 350 सहायक आचार्यों को इस माह मिलेगा...

 झारखंड में 350 सहायक आचार्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी, 10 अप्रैल के बाद अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, जानिए पूरी अपडेट।Jharkhand Teacher Recruitment Update...

Jharkhand Weather Update: अगले 4 दिन बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि और तेज...

 झारखंड में 6 से 9 अप्रैल तक बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी, तापमान में गिरावट से मिलेगी राहत, जानिए पूरा मौसम अपडेट।Jharkhand...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img