Dhanbad Gas Leak Incident: बंद BCCL प्लांट में जहरीली गैस रिसाव, 3 की मौत, CISF समेत 8 बीमार

 धनबाद के मुनीडीह स्थित बंद बीसीसीएल प्लांट में गैस रिसाव से 3 लोगों की मौत, चोरी की नीयत से घुसे थे आरोपी, कई लोग बीमार।


Dhanbad Gas Leak Incident धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के मुनीडीह क्षेत्र में स्थित बीसीसीएल के बंद पड़े कैप्टिव पावर प्लांट में जहरीली गैस रिसाव की बड़ी घटना सामने आई है। शनिवार देर रात करीब एक बजे हुई इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सीआईएसएफ अधिकारी और जवान समेत आठ लोग बीमार पड़ गए हैं।

Dhanbad Gas Leak Incident: गैस टंकी काटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कारीटांड़ स्थित इस बंद प्लांट में लगभग 400 किलो जहरीली गैस से भरी टंकी को गैस कटर से काटा जा रहा था। इसी दौरान गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में केंदुआ पांच नंबर निवासी संजय यादव, लोयाबाद निवासी अजहरुद्दीन और आनंद ताम्रकार उर्फ भोंदा की मौत हो गई।


Key Highlights

  • धनबाद के बंद बीसीसीएल प्लांट में गैस रिसाव की घटना

  • 400 किलो जहरीली गैस वाली टंकी काटने के दौरान हादसा

  • तीन लोगों की मौत, आठ लोग बीमार

  • चोरी की नीयत से प्लांट में घुसे थे 10-12 लोग

  • कुछ संदिग्ध इलाज के दौरान अस्पताल से फरार


Dhanbad Gas Leak Incident: चोरी की नीयत से घुसे थे 10-12 लोग

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 10 से 12 की संख्या में लोग प्लांट के पिछले हिस्से की टूटी चहारदीवारी के रास्ते अंदर घुसे थे। इनके पास गैस कटर मौजूद था और आशंका जताई जा रही है कि ये लोग चोरी की मंशा से प्लांट में प्रवेश किए थे। गैस रिसाव के बाद कई लोग बीमार पड़ गए, जिनमें मृतकों के तीन साथी भी शामिल हैं।

Dhanbad Gas Leak Incident: बीमार लोग अस्पताल से फरार, जांच जारी

घटना में बीमार पड़े लोगों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इनमें से कुछ लोग इलाज के दौरान ही फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इनमें मुख्तार गैंग का सरगना भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही मुनीडीह पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

रविवार सुबह बीसीसीएल प्रबंधन के अधिकारी, जिनमें जीएम अरिंदम मुस्तफी और एरिया सेफ्टी ऑफिसर वीएस वर्णवाल शामिल हैं, घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। हालांकि, बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस फिलहाल इस मामले में आधिकारिक बयान देने से बच रही है।

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...