नालंदा में JDU कार्यकर्ता की हत्या, पोलिंग एजेंट बनने के बाद मिली थी धमकी तो परिजन ने कहा…

नालंदा: बिहार में अपराधी बिल्कुल ही बेख़ौफ़ हैं और उन्हें किसी का डर नहीं है।अपराधी जब जहां चाहें आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर आराम से निकल लेते हैं। ताजा मामला है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा की जहां जदयू के एक कार्यकर्ता की हत्या अपराधियों ने भाला भोंक कर कर दी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है वहीं घटना की सूचना पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है।

मृतक की पहचान नालंदा के परबलपुर थाना क्षेत्र के माऊआ गांव की है जहां अनिल कुमार नामक एक व्यक्ति की हत्या अपराधियों ने भाला भोंक कर दी। बताया जाता है कि लोकसभा चुनाव में मृतक जदयू प्रत्याशी के लिए पोलिंग एजेंट भी बने जिसके बाद गांव के कुछ लोगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी थी। घटना की सूचना पर जदयू सांसद कौशलेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि अनिल कुमार जदयू के सच्चे सिपाही थे। उनकी हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

वहीं मृतक की बेटी ने बताया कि सुबह मृतक शौच के लिए खेतों की ओर गए थे जहां पहले से घात लगाए करीब आधे दर्जन लोगों ने उन के ऊपर भाला लेकर हमला कर दिया और उनकी हत्या कर दी। वहीं मृतक की पत्नी ने हत्या का आरोप मृतक के भाई पर लगाया और कहा कि उनके साथ जमीनी विवाद चल रहा था और जमीन के विवाद में भाई ने ही हत्या की है। घटना की सूचना के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- LOKSABHA ELECTION 2024: बिहार में किस दल की क्या है स्थिति, किसके खाते जाएगी कितनी सीटें

JDU JDU JDU JDU

JDU

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...