दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2024 के नतीजे आने से पहले और एग्जिट पोल आने के बाद दिल्ली में हलचल बढ़ गई है। बता दें कि मतगणना से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कल यानी रविवार को दिल्ली पहुंच गए थे। आज यानी सोमवार को दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। वह इस मीटिंग के लिए दिल्ली में स्थित सात लोक कल्याण मार्ग पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज ही गृहमंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर बातचीत की है।

अचानक दिल्ली क्यों पहुंच गए सीए नीतीश
ऐसे में अब यह सवाल उठाया जा रहा है कि अचानक नीतीश कुमार को दिल्ली आने की जरूरत क्यों पड़ी। वैसे इसके पीछे की वजह बताते हुए जदयू की तरफ से कहा जा रहा है कि नीतीश दिल्ली विशेष पैकेज की मांग को लेकर पहुंचे हैं। लेकिन सरकार के गठन से पहले ही विशेष पैकेज की मांग लेकर नीतीश के दिल्ली पहुंचने के दावे पर उतना विश्वास नहीं किया जा रहा है।
दिल्ली कूच करने का मन तो नहीं बना रहे हैं न नीतीश
वहीं, इस बैठक में उनका वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का कोई प्रोग्राम नहीं है। एक कयास यह भी लगाया जा रहा है कि कहीं नीतीश अब बिहार की सियासत से दिल्ली कूच करने का मन तो नहीं बना रहे हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इस बार एग्जिट पोल में जदयू का प्रदर्शन कुछ निराशाजनक नजर आ रहा है। ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि कहीं नीतीश अब दिल्ली की सियासत करने का मन तो नहीं बना रहे हैं। हालांकि, जदयू या नीतीश की तरफ से इसे लेकर कोई हिंट अब तक नहीं दी गई है।
यह भी पढ़े : विजय सिन्हा ने कहा- खुद को नहीं सुधारा तो राजनीति से विलुप्त हो जाएगा विपक्ष
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
अविनाश सिंह की रिपोर्ट


















