Lok Sabha Election Result: मतगणना से पहले सूरत सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जीते

Lok Sabha Election Result: लोकसभा चुनाव की आज मतगणना हो रही है। इससे पहले गुजरात की सूरत लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल जीत गये हैं। दरअसल, इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद अन्य प्रत्याशियों ने भी आपना नाम वापस ले लिया है। इससे इस सीट पर बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल निर्विरोध चुने गये।

Lok Sabha Election Result:

बता दें कि, इस सीट पर कांग्रेस का एक उम्मीदवार अपने नामांकन के लिए एक प्रस्तावक भी नहीं जुटा पाये थे। इससे उनका कल नामांकन रद्द हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निलेश कुम्भानी सूरत लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे। उन्होंने इस सीट पर नामांकन करवा लिया था। इस बीच बीजेपी ने कांग्रेस उम्मीदवार के प्रस्तावकों के हस्ताक्षर को लेकर सवाल उठाया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने निलेश कुम्भानी को प्रस्तावक को उपस्थित करने का निर्देश दिया था, लेकिन वे तीन में से एक भी प्रस्तावक को चुनाव अधिकारी के समक्ष उपस्थित नहीं कर पाये।

बता दें कि, लोकसभा चुनाव की वोटिंग सात चरणों में हुई। पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की वोटिंग 20 मई, छठे चरण की वोटिंग 25 मई और सातवे चरण या अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को हुई। इस चुनाव की काउंटिंग आज हो रही है।

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख आवेदन मिले हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा इस...

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...