Lok Sabha Election: राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना, बोले- ‘उन्हें जिम खोल लेना चाहिए’

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने आज एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता शशि थरूर की टिप्पणी को लेकर राहुल गांधी और शशि थरूर पर पलटवार किया। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी को जिम खोल लेना चाहिए। शशि थरूर को एक अंग्रेजी प्रशिक्षण संस्थान शुरू करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई लोग हैं, जो भाषा में बहुत अच्छे हैं और बहुत अच्छी तरह से बोलते हैं और मुझे लगता है कि ये चुनाव उन्हें एक नए व्यवसाय की ओर इशारा करेंगे।

राजीव चंद्रशेखर तिरुवनंतपुरम से भाजपा उम्मीदवार है। वे कांग्रेस नेता थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि भारत के लोग ऐसे राजनीतिक नेताओं को चाहते हैं, जो उनकी सेवा करें, जो उनके जीवन को बेहतर बना सकें। लेकिन राहुल गांधी हो या विपक्ष के कोई और नेता जतना की आकंक्षाओं के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता।

Lok Sabha Election: एग्जिट पोल पर थरूर की टिप्पणी

दरअसल, थरूर ने लोकसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की भारी जीत की भविष्यवाणी करने वाले एग्जिट पोल अनुमानों को ‘हास्यास्पद’ बताया था। इस पर चंद्रशेखर ने यह टिप्पणी की। बता दें कि सात चरणों में लोकसभा चुनाव सपंन्न होने के बाद एग्जिट पोल भी सामने आ गया है। करीब सभी एग्जिट पोल में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की केंद्र में सरकार बनती दिख रही है। हालांकि अंतिम परिणाम कल आएगा।

Lok Sabha Election: एग्जिट पोल जारी

न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन को 355-370 सीटें, इंडिया गठबंधन को 125-140 सीटें और अन्य को 42-52 सीटें मिलने की संभावना जताई है। वहीं इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने एनडीए को 361-401 सीटें, इंडिया गठबंधन को 131-161 सीटें और अन्य को 8-20 सीटें मिलने की संभावना जताई है। टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 358 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152 सीटें और अन्य को 33 सीटें दी हैं।

Lok Sabha Election: एग्जिट पोल एनडीए को पूर्ण बहुमत

वहीं एनडीटीवी इंडिया-जन की बात ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए को 365 सीटें, इंडिया गठबंधन को 142 सीटें और अन्य को 36 सीटें दी हैं। न्यूज नेशन ने एग्जिट पोल में एनडीए को 342-378 सीटें, इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें दी हैं। एबीपी-सी वोटर ने एग्जिट पोल में एनडीए को 353-383 सीटें, इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-12 सीटें दी हैं।

वहीं रिपब्लिक टीवी मैट्रिज़ ने एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें और अन्य को 43-48 सीटें दी हैं। इंडिया न्यूज डी-डायनामिक्स ने एग्जिट पोल में एनडीए को 371 सीटें, इंडिया गठबंधन को 125 सीटें और अन्य को 47 सीटें दी हैं। वहीं आज का चाणक्य ने एग्जिट पोल में एनडीए को 400 सीटें, इंडिया गठबंधन को 107 सीटें और अन्य को 36 सीटें दी हैं। वहीं रिपब्लिक टीवी PMARQ ने एनडीए को 359 सीटें, इंडिया गठबंधन को 154 सीटें और अन्य को 30 सीटें दी हैं।

JTET 2026: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET 2026) के लिए रिकॉर्ड 4.17 लाख आवेदन मिले हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन का मौका मिलेगा। परीक्षा इस...

Chatra Crime News: खैनी को लेकर हुए विवाद में साथी गार्ड...

झारखंड के चतरा में एसपी आवास के बाहर खैनी को लेकर हुए विवाद में निजी गार्ड ने अपने साथी को गोली मार दी। सिर...

Jharkhand High Court: तलाक के बाद भी पूर्व पत्नी को मिलेगा...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि तलाक के बाद भी पति पूर्व पत्नी को बेसहारा नहीं छोड़ सकता। लातेहार के मामले में पत्नी को 30...