Dhanbad Loksabha : ढुल्लू महतो ने भारी बढ़त लेने के बाद रंगदारों को दे दी ये चेतावनी…

Dhanbad Loksabha

Dhanbad – धनबाद लोकसभा सीट में बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के भारी बढ़त लेने के बाद वहां की जनता में जश्न का माहौल है। ढुल्लू महतो फिलहाल 242370 वोट से आगे चल रहे हैं। जिसके बाद अब उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।

बढ़त लेने के बाद ढुल्लू महतो ने कहा कि हमारा सर्टिफेट हमारी जनता है। ढुल्लू महतो ने कहा कि दिन रात जो मैने जनता का जो सेवा किया है उसी का ये जनता है। जिस तरीके से यहां की जनता ने एक गरीब और मजदूर के बेटे को यहां तक पहुंचाया है उसका ये मजदूर बेटा हमेशा ऋणि रुहंगा।

धनबाद में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है

इस क्षेत्र से जीतने के बाद इस क्षेत्र को विकास की राहों पर आगे बढ़ाएंगे। आगे धनबाद में बढ़ रहे क्राइम पर उन्होंने कहा कि धनबाद जैसे शांतिप्रिय जगह पर हत्यारो, रंगदारो और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है।

जनता यानि की भगवान है और जो मेरी जनता या मेरी भगवान को चोट पहुंचाएगा उसको मैं कभी बर्दास्त नहीं करुंगा।

क्षेत्र में कई संगठनों द्वारा आपकी छवि खराब होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मेरी जनता ने मुझे सर्टिफिकेट दे दिया तो किसी के कुछ भी बोलने से मैं रुकने वाला नहीं हूं। और जिनकी छवि खुद खराब है वो मेरी छवि खराब करेंगे ही।

 

 

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...