हाईकोर्ट के आदेश के बाद ढुल्लू महतो की बढ़ी मुश्किलें, जा सकते हैं जेल

चार सप्ताह के अंदर अदालत में सरेंडर करने का आदेश

धनबाद : हाईकोर्ट के आदेश- झारखंड में भाजपा को जल्द ही बड़ा झटका लगने वाला है.

झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीजेपी विधायक ढुल्लू महतो की मुश्किलें बढ़ गई है.

दरअसल धनबाद के बाघमारा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो की

क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर सुनवाई करते हुए हाइकोर्ट ने विधायक को चार सप्ताह के

भीतर अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया है.

हाइकोर्ट के इस फैसले के बाद अब ढुल्लू महतो जेल जा सकते हैं.

dhullu mahto1 22Scope News

अदालत ने ढुल्लू की याचिका को किया खारिज

ढुल्लू महतो ने एक मुकदमे के सिलसिले में सरेंडर से छूट के लिए हाई कोर्ट में गुहार लगाई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है. अगले एक महीने के अंदर विधायक ढुल्लू महतो को धनबाद की निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश हाइकोर्ट ने दिया है.

हाईकोर्ट के आदेश: जानिये क्या है पूरा मामला

बता दें कि बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर पुलिस हिरासत से वारंटी को जबरन छुड़ाने से संबंधित मामला दर्ज है. आरोप है कि साल 2013 में धनबाद के बरोरा थानेदार चौधरी ने ढुल्लू महतो समेत अनेक आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने और एक वारंटी राजेश गुप्ता को हिरासत से छुड़ाने का मामला दर्ज कराया था. प्राथिमिकी में ढुल्लू पर पुलिस अधिकारी से हथियार छीनने और मारपीट करने का भी आरोप है. इसी मामले में ढुल्लू महतो पहले भी जेल जा चुके हैं.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...