बेतिया : रक्सौल-नरकटियागंज रेलखंड के कुमारबाग रेलवे स्टेशन से करीब ढाई सौ मीटर दूर ट्रैक बदलने के दौरान डेमो ट्रेन 05210 बेपटरी हो गई। हालांकि घटना में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मौके पर पहुंचे रेलवे के वरीय अधिकारी घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि घटना के बाद भी आवागमन बाधित नहीं हुआ है। ट्रेन के गार्ड ने बताया कि रक्सौल जाने के लिए ट्रेन नियत समय पर नरकटियागंज से खुली। कुमारबाग रेलवे स्टेशन से ट्रेन सुबह 9ः36 में बेतिया के लिए रवाना हुई। स्टेशन से करीब ढाई सौ मीटर आगे बढ़ते ही ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।


















