महाराष्ट्र में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर, 50 यात्री घायल

गोंदिया : महाराष्ट्र में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की भीषण टक्कर हो गई. जिसमें 50 यात्री घायल हो गये.

यह घटना गोंदिया में हुआ. भगत की कोठी ट्रेन की गोंदिया के पास मालगाड़ी से टक्कर हुई है,

जिसके बाद ट्रेन की एक बोगी पटरी से उतर गई.

इस हादसे में 50 लोग जख्मी हुए हैं. इनमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.

हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ

यह ट्रेन रायपुर की ओर से नागपुर की ओर आ रही थी. तभी भगत की कोठी ट्रेन की मालगाड़ी के साथ गोंदिया शहर के पास टक्कर हो गई. इसमें ट्रेन का एस3 डिब्बा पटरी से उतर गया. इसमें 13 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ है. यह हादसा मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन भगत की कोठी के बीच सिगनल न मिलने के कारण हुआ है. राहत की बात ये है कि इसमें किसी भी यात्री की मौत की सूचना नहीं है. हादसे का शिकार हुई ट्रेन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से राजस्थान के जोधपुर जा रही थी.

महाराष्ट्र में पैसेंजर ट्रेन पीछे से टकराई

इस घटना में घायल यात्रियों को गोंदिया जिले के सरकारी और निजी अस्पताल में ले जाया गया है. यह घटना मध्य रात्रि के दौरान हुई है. यह दोनों ही ट्रेनें एक ही दिशा की ओर से यानी नागपुर की ओर जा रही थी. भगत की कोठी ट्रेन ग्रीन सिगनल मिलने के बाद आगे जा रही थी, लेकिन गोंदिया शहर से पहले मालगाड़ी को सिग्नल नहीं मिला था और वह पटरी पर खड़ी थी. इसकी वजह से भगत की कोठी ट्रेन उससे पीछे से जा टकराई और ये हादसा हो गया.

Cyber Crime Motihari:मोतिहारी में Digital Arrest कर 18.50 लाख की ठगी,...

मोतिहारी में साइबर ठगों ने पुलिस और सीबीआई का डर दिखाकर रामाशंकर प्रसाद गुप्ता से 18.50 लाख रुपये ठग लिये। मामले में FIR दर्ज...

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026

झारखंड मौसम रिपोर्ट दिनांक: 14-09-2026  जिला अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान वर्षा मौसम हवा की गतिरांची 28°C 22°C 2.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंलोहरदगा 29°C 22°C 1.5 मिमी बूंदाबांदी 7 किमी/घंगुमला 29°C 21°C 2.9 मिमी आंधी-तूफान संभावित 6 किमी/घंसिमडेगा 30°C 23°C 0.6 मिमी हल्की बूंदाबांदी 5 किमी/घंपलामू 32°C 24°C 0.7 मिमी बूंदाबांदी 8 किमी/घंलातेहार 31°C 23°C 0.8 मिमी हल्की बूंदाबांदी 6 किमी/घंगढ़वा 32°C 24°C 0.8...

SIR 2026 Jharkhand :SIR 2026 में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की बढ़ी जवाबदेही,...

 झारखंड में SIR 2026 कार्य में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को अब प्रतिदिन प्रतिनियुक्त स्थल पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। जरूरत नहीं होने पर प्रतिनियुक्ति खत्म...