नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में महिला को उम्रकैद की सजा…

धनबाद : नाबालिक का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने में दुष्प्रेरित करने के आरोपी गुड़िया देवी को धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने उम्रकैद एवं पंद्रह हजार रुपए जुर्माना लगाया है।

इससे पूर्व मंगलवार को अदालत ने उसे दोषी करार दिया था तथा सजा के बिंदु पर सुनवाई के लिए 5 जून की तारीख निर्धारित की थी । आरोपी गुड़िया देवी इस मामले में बीते पांच वर्षों से फरार है।

उसकी अनुपस्थिति में ही अदालत ने अपना फैसला सुनाया इसके पूर्व इस मामले के नामजद आरोपी नन्हे पांडे को अदालत उम्रकैद की सजा सुना चुकी है।

प्राथमिकी पीड़िता के मां के शिकायत पर सिंदरी थाने मे 17 मई18 को दर्ज की गई थी प्राथमिकी के मुताबिक , पीड़िता को अर्जुन पांडे और उनकी पत्नी गुड़िया देवी घूमने अपने साथ ले गई परंतु वापस नहीं आई थी आठ दिनों के बाद पीड़िता को आसनसोल रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया था।

पीड़िता ने अदालत में बताया था कि 10 मई 18 को अर्जुन पांडे और उसकी पत्नी गुड़िया देवी उसके घर आई और उसको यह कहकर कि तुमको पापा के पास पहुंचा देंगे अपने साथ ले गई और ले जाकर नन्हे पांडे के घर छोड़ दिया आरोप था कि नन्हे पांडे ने गुड़िया देवी के उकसाने पर उसके साथ आठ दिनों तक दुष्कर्म किया था यह भी आरोप था  कि अर्जुन पांडे के घर से नन्हे पांडे एवं गुड़िया देवी उसे आसनसोल ले गए और वहां पुलिस को देखकर प्लेटफार्म पर छोड़कर भाग गए । अनुसंधान के बाद पुलिस ने 27 जुलाई 18 को नन्हे पांडे, गुड़िया देवी और अर्जुन पांडे के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था । अभियोजन ने इस मामले में 9 गवाहों का परीक्षण कराया था

Saffrn

Trending News

Jharkhand Weather Alert: 2-3 अप्रैल में बढ़ेगी गर्मी और उमस, 4...

 झारखंड में 2-3 अप्रैल को तापमान बढ़ेगा, कई जिलों में उमस और लू का खतरा, 4 अप्रैल से बारिश, वज्रपात और आंधी को लेकर...

JEE Main 2 Exam Update: Ramgarh की Radha Govind University में...

 रामगढ़ की राधा गोविंद यूनिवर्सिटी में JEE Main 2 परीक्षा रद्द, कंप्यूटर छेड़छाड़ और मॉनिटर बदलने के मामले में TCS ने लिया बड़ा फैसला।JEE...

Jharkhand Crime News: तंत्र-मंत्र के नाम पर 12 साल की बच्ची...

झारखंड के विष्णुगढ़ में 12 साल की बच्ची की बलि, मां ने तांत्रिक के कहने पर करवाई हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया...

Jharkhand Weather Update: अप्रैल में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी, Heat Wave...

झारखंड में अप्रैल के दौरान मौसम में लगातार बदलाव, महीने के अंत तक तापमान 42 डिग्री पार करने की संभावना, हीट वेव का खतरा।Jharkhand...

Bihar Agriculture Package:बिहार के लिए विशेष कृषि पैकेज की मांग, राम...

 बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने केंद्र से विशेष कृषि पैकेज की मांग की, MSP पर दलहन-तेलहन खरीद और अतिरिक्त सहायता पर...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img