बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन, एक बंदी को किया गया रिहा

रांची: राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में रविवार को जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। झालसा के निर्देश पर डालसा सचिव कमलेश बेहरा की अध्यक्षता में आयोजित इस जेल अदालत के माध्यम से एक बंदी सोनू कुमार प्रधान को जेल अदालत का लाभ देते हुए रिहा किया गया।

चार बंदियों के मामलों को न्यायायल के समक्ष रखा गया था

विभिन्न न्यायालयों में लंबित वाद निष्पादन के लिए रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में संसीमित 4 बंदियों का आवेदन जेल अदालत के लिए दिया गया था। आवेदनों पर विचार करने के बाद एक बंदी को जेल अदालत का लाभ प्रदान किया गया।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन

नालसा व डालसा द्वारा दी गई सुविधाओं के बारे में बताया गया

जेल अदालत-सह-विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को विधिक जागरूकता के अंतर्गत रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा नालसा एवं डालसा द्वारा बंदियों को दी गई कानूनी सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताने के साथ-साथ उन बंदियों की प्रतिक्रियां भी ली गई।

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में जेल अदालत का आयोजन

इस अवसर पर रांची जिला के डालसा सचिव कमलेश बेहरा, रांची के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अशोक कुमार, रांची के रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव, कारापाल, सहायक कारापाल, काराकर्मी, बिरसा मुण्डा केन्द्रीय कारा होटवार अन्य कर्मी, अधिवक्ता-सह-जेल भिजिटर समेत अन्य उपस्थित थे। यह जानकारी डालसा सचिव ने दी है।

Bihar Green Hydrogen Policy 2026: 16 हजार करोड़ निवेश, 12 हजार...

 बिहार ग्रीन हाइड्रोजन नीति 2026 के तहत करीब 16 हजार करोड़ रुपये निवेश और 12 हजार रोजगार का प्रस्ताव है। CM सम्राट चौधरी ने...

Bihar Panchayat Election 2026: EBC आरक्षण पर नया फॉर्मूला, परिसीमन नहीं...

Bihar Panchayat Election 2026, पटना: बिहार में आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने आरक्षण, परिसीमन और चुनावी रोस्टर...

Bihar Gram Sansad 2026: परिसीमन के बाद ही होगा पंचायत चुनाव,...

Bihar Gram Sansad 2026, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना के ताज सिटी सेंटर में आयोजित ‘ग्राम संसद-बिहार चैप्टर-V’ मुखिया...