आदर्श चुनाव आचार संहिता खत्म

रांची: पूरे देश में लागू आदर्श आचार संहिता हटा ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को आदर्श आचार संहिता हटाए जाने की अधिसूचना जारी कर दी है।

इधर, राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही यहां लंबित बहालियों में तेजी आने की पूरी संभावना है। राज्य में कई पदों पर नियुक्तियों के लिए विभिन्न आयोगों को अधियाचना भेजे जाने की तैयारी अंतिम चरण में थी।

अब आचार संहिता निष्यभावी होने के बाद शीघ्र अधिसूचना भेजी जाएगी। कुछ बाहालियां आयोगों में भी लंबित हैं। इनमें झारखंड लोक सेवा आयोग से होनेवाली झारखंड पात्रता परीक्षा भी सम्मिलित है।

इस परीक्षा के उत्तीर्ण होने के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में व्याख्याता नियुक्ति की पात्रता के साथ-साथ पीएचडी में नामांकन हो सकेगा। जेपीएससी ने यह परीक्षा मई-जून माह में ही आयोजित किए जाने की सूचना जारी की थी।

आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसका विज्ञापन ही जारी नहीं किया जा सका। झारखंड में 17 वर्षों से यह परीक्षा लंबित है। राज्य के प्रारंभिक विद्यालयों में जनजातीय भाषाओं की भी नियुक्ति होनी है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर सभी जिलों को जनजातीय भाषाओं की पढ़ाई करनेवाले छात्रों का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...