थानाध्यक्ष ने दिया युवक को जान से मारने की धमकी, DGP से लगायी न्याय की गुहार

सीवान : बिहार के डीजीपी आईएस भट्टी के आने के बाद बिहारवासियों को एक नई उम्मीद जगी थी। पुलिस महानिदेशक आईएस भट्टी ने साफतौर पर कहा था बेकसूर लोगों को आप कैसे में मत फंसाइए लेकिन सीवान जिले में तो सब उल्टा हो गया। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसने पूरी तरीके से बिहार के पुलिस महानिदेशक आईएस भट्टी के बातों को उल्टा साबित कर दिया है।

GOAL Logo page 0001 6 22Scope News

आपको बता दें कि सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के खलवा गांव निवासी आर्यन कुमार सिंह उर्फ चीकू ने नौतन थानाध्यक्ष राहुल कुमार भारती पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है की थाना अध्यक्ष ने मुझे व्हाट्सएप पर कॉल कर धमकी दिया है कि तुम मुझे 50 हजार रंगदारी दो वरना मैं तुम्हारा एनकाउंटर कर दूंगा। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि तुम्हें गलत गलत कैसे में मैं फंसा दूंगा और तुम साबित भी नहीं कर पाओगे। जिसका कॉल रिकॉर्डिंग आर्यन सिंह ने वायरल करते हुए कहा कि थाना अध्यक्ष में और मेरे भाई दोनों को मारने की धमकी दे रहे हैं।

Siwan Police 2 22Scope News

वहीं चीकू सिंह ने बिहार के डीजीपी आर एस भट्टी से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में चीकू सिंह ने कहा है थाना अध्यक्ष ने मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। वहीं चिकू सिंह ने कहा कि पूर्व में जमीनी विवाद को लेकर हम थाना अध्यक्ष के पास गए थे। अपना आवेदन लेकर इसके बाद से थाना अध्यक्ष ने मेरा आवेदन स्वीकार नहीं किया और मुझे गंदी-गंदी गालियां देने लगे। इसके बाद से रात को मुझे थाना अध्यक्ष ने व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर मुझे जान से करने का धमकी दे रहे हैं और मुझे गलत गलत कैसे में फसाने का भी धमकी दे रहे हैं।

Siwan Police 3 22Scope News Siwan Police 4 22Scope News

बता दें कि इस कॉल रिकॉर्डिंग में थाना अध्यक्ष यह भी कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि मुझे विधायक श्याम बहादुर को मारते हुए मुझे टाइम नहीं लगा तो तुम क्या चीज हो। चीकू सिंह ने इस मामले को लेकर सीवान के तेज तरार एसपी अमितेश कुमार को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाइए। अब देखना होगा इस खबर को जिले के वरीय अधिकारी देखते हैं तो क्या एक्शन लेते हैं यह तो आने वाला वक्त बताएगा।

यह भी पढ़े : एकतरफा प्रेम में प्रेमी ने युवती को चाकू से किया घायल

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...