Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’ के हाथों, 4700 बाइक का बड़ा कदम

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन उपलब्ध कराए जाने से अब वे जरूरत के समय स्कूल-कॉलेज और अन्य संवेदनशील स्थानों पर तेजी से पहुंचकर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में कार्रवाई कर सकेंगी। पटना के दानापुर में कार्यरत इंस्पेक्टर काजल कुमारी के मुताबिक, महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन मिलने से कानून-व्यवस्था बेहतर करने और पुलिस की त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने में मदद मिलेगी। उनका कहना है कि जरूरत के समय महिला पुलिसकर्मी मौके पर जल्दी पहुंच सकेंगी और महिलाओं एवं छात्राओं से जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर सकेंगी।

4,700 दोपहिया वाहनों से मजबूत होगी महिला सुरक्षा

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के ज्ञान भवन में पुलिस दीदी यानी अभया ब्रिगेड के लिए 4,700 दोपहिया वाहनों का लोकार्पण एवं फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर महिला पुलिसकर्मियों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों के जरिए महिला पुलिसकर्मी स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित कर सकेंगी। बिहार में करीब 40 हजार महिला पुलिसकर्मी कार्यरत हैं। सरकार के अनुसार, महिला पुलिस बल की यह बड़ी भागीदारी राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

बिना डर अपनी बात रख सकेंगी महिलाएं

‘पुलिस दीदी’ पहल का उद्देश्य केवल महिला पुलिसकर्मियों को अधिक गतिशील बनाना नहीं है। इसके जरिए महिलाओं और छात्राओं के बीच सुरक्षा और भरोसे की भावना मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है। महिलाएं कई बार अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस के सामने बात रखने में झिझक महसूस करती हैं। ऐसे में महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी उन्हें अपनी परेशानी खुलकर बताने का भरोसा दे सकती है। पत्रकार नगर थाना की सब इंस्पेक्टर अंकिता कुमारी ने इसे महिलाओं के लिए विशेष अभियान बताते हुए कहा कि किसी भी महिला को परेशानी होने पर पुलिसकर्मी उपलब्ध रहेंगी और महिलाएं बिना डर या झिझक अपनी बात रख सकेंगी।

‘महिलाओं की सुरक्षा महिलाओं के हाथों से बेहतर क्या’

छात्रा काजल कुमारी ने महिला सुरक्षा की इस पहल को महिला सशक्तिकरण की दिशा में शानदार कदम बताया। उनका कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों के हाथों में होना भरोसा बढ़ाने वाला कदम है। वहीं छात्रा कशिश कुमारी ने कहा कि सरकार शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं की सुरक्षा पर भी ध्यान दे रही है। उन्होंने ‘पुलिस दीदी’ व्यवस्था के लिए आभार जताया।

शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर

बिहार सरकार महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी शिक्षा, सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता पर भी जोर दे रही है। ‘पुलिस दीदी’ पहल को इसी व्यापक प्रयास का हिस्सा बताया जा रहा है। महिला पुलिसकर्मियों को दोपहिया वाहन मिलने से उन्हें जरूरत के समय तेजी से घटनास्थल तक पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही स्कूल-कॉलेजों और महिलाओं से जुड़े संवेदनशील मामलों में पुलिस की पहुंच और त्वरित कार्रवाई को मजबूत करने की उम्मीद है। इस पहल के जरिए सरकार का संदेश है कि बिहार की बेटियों की सुरक्षा केवल व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सम्मान से भी जुड़ा विषय है।

यह भी पढ़ें: Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को बड़ा तोहफा, साइंस ब्लॉक और ऑडिटोरियम का हुआ कार्यारंभ

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ के बीच...

Ranchi Man Missing in Nepal Flood: नेपाल में आई बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच झारखंड की राजधानी रांची के एक युवक के लापता...

Bihar Mahila University: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान शुरू, 7,376 महिलाओं की...

Bihar Mahila University: बिहार सरकार ने महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...