Modi Cabinet में बिहार से हो सकते हैं 10 मंत्री, देखें संभावित नाम

नई दिल्ली: Modi Cabinet – कल यानि रविवार को मोदी 3 सरकार का शपथग्रहण होगा। इस बीच अब संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाने की वजह से सहयोगी दलों की भी हिस्सेदारी मंत्रिमंडल में होगी। मोदी मंत्रिमंडल में बिहार की भूमिका भी काफी अहम होगी और इस बार संभावना जताई जा रही है कि बिहार से इस बार केंद्रीय कैबिनेट में 10 सांसदों को मंत्रिपद दिया जाएगा।

Modi Cabinet –

कहा जा रहा है कि मोदी अपने कैबिनेट में सभी दलों को संतुष्ट करने के साथ ही सभी जातियों को भी साधेंगे और हर बातों का ध्यान रखते हुए कैबिनेट का गठन किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार में भाजपा जदयू की बराबर हिस्सेदारी मोदी कैबिनेट में होगी। कहा जा रहा है कि बिहार भाजपा और जदयू से मोदी कैबिनेट में 4-4 सांसदों को मंत्री बनाया जाएगा। अब संभावित मंत्रियों नाम भी सामने आने लगा है।

Modi Cabinet –

कहा जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में जदयू की तरफ से ललन सिंह, संजय झा, दिलेश्वर कामत और रामनाथ ठाकुर को जगह मिल सकती है तो भाजपा कोटे से राजीव प्रताप रूडी, संजय जायसवाल, गोपाल जी ठाकुर और नित्यानंद राय को जगह मिलेगा। इसके साथ ही लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और हम से जीतनराम मांझी को भी मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है।

रविवार को शपथ लेंगे Modi, 7 देश के राष्ट्रध्यक्ष होंगे शामिल

https://youtube.com/22scope

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...