PM Modi in Ayodhya : शाम को अयोध्या पहुंचेंगे पीएम मोदी, 75 स्थानों पर होगा स्वागत, सुबह ही बिक गए 100 क्विंटल फूल

अयोध्या :  PM Modi in Ayodhya– इसे लेकर अयोध्या में रविवार को गजब का क्रेज है। क्या दर्शनार्थी, क्या रूटीन में पहुंचने वाले पर्यटक और अपनी गंगाजमुनी मस्ती में रहने वाले अयोध्यावासी, सभी PM Modi के स्वागत को उत्सुक हैं। आलम यह है कि रविवार की सुबह ही PM Modi की तैयारियों का एक मोटा-मोटा खाका लोगों की जुबान पर यहां तैरने लगा है। रविवार शाम को यहां कुल  75 स्थानों पर PM Modi के स्वागत की तैयारी है।

भले ही रंग भगवा रहे और भाजपा के लोग इस तैयारी में ऊपरी तौर पर दिख रहे हों, लेकिन PM Modi को निकट से देखने की ललक यहां के आम लोगों में गजब का है। इसे सिर्फ इस बात से समझा जा सकता है कि सुबह के समय ही यहां के फूल मार्केट और फूल के थोक विक्रेताओं के यहां से करीब 100 क्विंटल से भी अधिक के फूलों की बिक्री हो जाने की पुष्टि की गई है। इनमें गुलाब की पंखुड़ियां सबसे ज्यादा शामिल हैं।

PM Modi को निकट से देखने की ललक यहां के आम लोगों में गजब का है। इसे सिर्फ इस बात से समझा जा सकता है कि सुबह के समय ही यहां के फूल मार्केट और फूल के थोक विक्रेताओं के यहां से करीब 100 क्विंटल से भी अधिक के फूलों की बिक्री हो जाने की पुष्टि की गई है।
PM Modi in Ayodhya
PM Modi in Ayodhya – जानकारी मिलने पर रुके पहुंचे श्रद्धालु

लोगों को PM Modi के आने की जानकारी मिलने भर के बाद ही अयोध्या में पहुंचे बाहरी श्रद्धालु और पर्यटक भी रविवार को अपने पावन सरयू में स्नान के आराध्य रामलला के दर्शन के बाद भी यहां रुकने का कार्यक्रम बना लिया है। PM नरेंद्र मोदी के रोड शो में फूलों की बारिश होगी। PM Modi रविवार शाम अयोध्या में सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। इस दौरान कुल 75 नाकों पर अलग-अलग वर्ग के लोगों की ओर से पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाना है। अलग-अलग वर्ग में साधु-संत, व्यापारी, अधिवक्ता, चिकित्सक, महिला शक्ति, सांस्कृतिक टीमें मोदी का पुष्पवर्षा से वेलकम करेंगी।

PM Modi के आगमन को लेकर अयोध्या की भव्य साज-सज्जा की गई है। मुख्य मार्ग के हर घरों पर भगवा झंडे लगाए गए हैं। राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 को राममंदिर की थीम पर सजाया गया है। 50 किलो फूल से यहां रामलला के बाल स्वरूप के चित्र सहित राममंदिर का मॉडल, बालकराम की छवि को दर्शाया गया है। मुख्य मार्ग पर टेढ़ीबाजार से लता चौक तक डिवाइडर के बगल बैरियर लगाए जा रहे हैं। इन पर पीतांबरी चढ़ाई जाएगी।

चुनाव को लेकर खूब बिक रही फूल-मालाएं

फूल व्यवसायी पिंटू मांझी ने बताया कि चुनावों को लेकर फूल-मालाएं खूब बिक रही हैं। 101 किलो से लेकर 11 किलो तक की गेंदे, गुलाब की मालाएं एक हजार से पांच हजार रुपये तक में बिक रही हैं। इस समय गुलाब के साथ गेंदा भी खूब महक रहा है, फूल मालाओं के अलावा पंखुड़ियों की मांग ज्यादा है। गेंदा आम दिनों के मुकाबले ज्यादा बिक रहा है। गेंदा रोजाना दो से तीन क्विंटल, गुलाब करीब दस क्विंटल। आम दिनों में गेंदा 10 से 12 क्विंटल, गुलाब चार से पांच क्विंटल बिकता था।

PM नरेंद्र मोदी के रोड शो में फूलों की बारिश होगी। PM Modi रविवार शाम अयोध्या में सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। इस दौरान कुल 75 नाकों पर अलग-अलग वर्ग के लोगों की ओर से पीएम मोदी पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया जाना है।
PM Modi in Ayodhya
PM Modi in Ayodhya – रोड शो का रथ पहुंचा, PM Modi के साथ सीएम योगी भी होंगे रथ पर

PM Modi के रोड शो का रथ लखनऊ से अयोध्या पहुंच गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसे पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। इसी रथ से पीएम मोदी आज शाम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक दो किमी का रोड शो करेंगे। रथ को फूलों से सजाया जा रहा है। रोड शो के दौरान रथ पर पीएम के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सवार रहेंगे। रोड शो के रथ के चालक राजेश सिंह ने बताया कि लखनऊ के भाजपा कार्यालय से रथ को लेकर आए हैं।

यहां पर सुरक्षा घेरे में इसे खड़ा किया गया है। पुलिस लाइन में ही इसे सजाने-संवारने की प्रक्रिया पूरी हो रही है। रथ पर सामने की तरफ पीएम की चार फोटो लगी हुई है। दाहिने और बायीं तरफ तीन-तीन और पीछे दो तस्वीरें लगाई गई हैं। पीएम के अलावा और किसी नेता की फोटो नहीं लगी है। रथ पर लाइटिंग के भी इंतजाम हैं।

बनारस से पहुंचे ड्रम और नगाड़ा वादक, प्रदेश भाजपा महामंत्री और प्रभारी मंत्री ने डेरा डाला

PM Modi के रोड शो में ड्रम और नगाड़े का वादन होगा। साथ ही अनवरत शंख ध्वनि से अगवानी की जाएगी। ड्रम और नगाड़ा बजाने के लिए खासतौर पर पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस से विशेष रूप से दक्ष वादकों को बुलाया गया है। इसी तरह शंख बजाने के लिए भी अनुभवी लोग आमंत्रित किए गए हैं। PM Modi के रोड शो की तैयारियों के लिए भाजपा संगठन की ओर से यहां पर प्रदेश महामंत्री और अवध क्षेत्र के प्रभारी संजय राय कैंप किए हुए हैं।

क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह उनका सहयोग कर रहे हैं। इस बीच शाम को प्रदेश के कृषि और जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी पहुंच गए। सीएम योगी और प्रभारी मंत्री समेत अन्य वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। PM Modi in Ayodhya PM Modi in Ayodhya PM Modi in Ayodhya

PM Modi के रोड शो का रथ लखनऊ से अयोध्या पहुंच गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसे पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। इसी रथ से पीएम मोदी आज शाम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक दो किमी का रोड शो करेंगे।
PM Modi in Ayodhya

PM Modi के रोड शो में 82 ब्लॉक में स्वागत करेंगे अयोध्यावासी, होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

PM Modi के रोड शो के दौरान राम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक 82 ब्लॉक में अयोध्यावासी रहेंगे जबकि 5 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महिलाओं के लिए तीन, युवाओं के लिए दो, तीर्थ-पुरोहितों और संत-महंत व वरिष्ठ धर्माचार्यों के लिए 7 ब्लॉक आरक्षित रखे गए हैं। इसी तरह समाज के अन्य वर्गों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। महिलाएं एक रंग के परिधान और युवा एक रंग की टी शर्ट में नजर दिखेंगे। PM Modi का रविवार शाम को प्रभु राम की नगरी अयोध्या में उनका पूरे दो घंटे का कार्यक्रम तय हुआ है।

PM Modi के रोड शो में ड्रम और नगाड़े का वादन होगा। साथ ही अनवरत शंख ध्वनि से अगवानी की जाएगी। ड्रम और नगाड़ा बजाने के लिए खासतौर पर पीएम के संसदीय क्षेत्र बनारस से विशेष रूप से दक्ष वादकों को बुलाया गया है।
PM Modi in Ayodhya

रोड शो से पहले PM Modi श्रीराम दरबार पहुंचेंगे, 15 मिनट करेंगे दर्शन पूजन

PM मोदी आज शाम अयोध्या पहुंचने के बाद आराध्य रामलला के दरबार में मत्था टेकेंगे। वह विधिपूर्वक दर्शन-पूजन करेंगे। मुख्य मंदिर परिसर में PM मोदी कुल करीब 15 मिनट तक रहेंगे। जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। PM नरेंद्र मोदी आज दो घंटे तक राम की नगरी अयोध्या में बिताएंगे।

अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीराम जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद उनका रोड शो शुरू होगा। PM मोदी के अयोध्या आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग किया गया है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, PM Modi 5 मई की शाम 5.35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6.40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

वहां से शाम 6.45 बजे सड़क मार्ग से चलकर 7 बजे श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेंगे। सायं 7 से 7.15 बजे तक PM रामलला के दरबार में रहेंगे। वहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7.15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से PM मोदी रोड शो शुरू करेंगे। वहां से लता मंगेशकर चौक तक की दो किमी की दूरी एक घंटे में तय करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद रात 8.20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वहां से रात 8.40 बजे भारतीय वायुसेना के एयरक्राफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे। PM Modi in Ayodhya PM Modi in Ayodhya

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...