Modi Cabinet 3.0 में अमित शाह को गृह, राजनाथ सिंह को रक्षा, जानिए सभी 30 कैबिनेट मंत्रियों को क्या मिली जिम्मेदारी

Modi Cabinet 3.0: मोदी कैबिनेट 3.0 के विभागों का बंटवारा हो गया है। इसमें 30 कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इसमें एक बार फिर राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं अमित शाह एक बार फिर गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री बनाये गये है। नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री बनाया गया है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्री बनाया गया है। शिवराज सिंह चौहान को कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है।

Modi Cabinet 3.0: निर्मला सीतारमण को वित्त विभाग

वहीं निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मामलों के विभागों की जिम्मेदारी दी गयी है। डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर को विदेश मंत्री बनाया गया है। मनोहर लाल खट्टर आवास और शहरी मामलों के मंत्री और बिजली मंत्री बनाये गये हैं। एच. डी. कुमारस्वामी भारी उद्योग मंत्री और इस्पात मंत्री बनाये गये हैं। पीयूष गोयल वाणिज्य और उद्योग मंत्री बनाये गये हैं।

Modi Cabinet 3.0: धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा विभाग

धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्री बनाया गया है। जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री बनाया गया है। राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह पंचायती राज मंत्री तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री बनाये गये हैं। सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री बनाया गया है। डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री बनाया गया है।

Modi Cabinet 3.0: इन्हें मिली ये जिम्मेदारी

किंजरापु राममोहन नायडू नागरिक उड्डयन मंत्री बनाये गये हैं। प्रल्हाद जोशी को उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। जुएल ओराम को जनजातीय मामले का मंत्री बनाया गया है। गिरिराज सिंह को वस्त्र मंत्री बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्री, सूचना एवं प्रसारण मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया को संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री बनाया गया है।

वहीं भूपेंद्र यादव पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री बनाये गये हैं। गजेंद्र सिंह शेखावत को संस्कृति मंत्री तथा पर्यटन मंत्री बनाया गया है। अन्नपूर्णा देवी को महिला एवं बाल विकास मंत्री बनाया गया है। किरेन रिजिजू को संसदीय कार्य मंत्री तथा अल्पसंख्यक कार्य मंत्री बनाया गया है। हरदीप सिंह पुरी को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री बनाया गया है।
वहीं डॉ. मनसुख मंडाविया को श्रम और रोजगार मंत्री और युवा मामले और खेल मंत्री बनाया गया है। जी. किशन रेड्डी को कोयला मंत्री और खान मंत्री बनाया गया है। चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है। सी. आर. पाटिल को जल शक्ति मंत्री बनाया गया है।

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...