Giridih : कहर बनकर गिरा हाइटेंशन तार, पक्षी समेत एक साथ आठ पशुओं की मौत…

Giridih : गिरिडीह में आज हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पक्षी समेत एक साथ 8 पशुओं की मौत हो गई। घटना खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र के धनवार प्रखंड के दरियाडीह स्थित शमशान घाट के बगल सोतिया नदी किनारे की बताई जा रही है जहां धारा प्रवाहित बिजली के हाईटेंशन तार शनिवार सुबह कहर बनकर टूट गया।

Giridih : 5 बैलों सहित 8 पशुओं की मौत

इस घटना में एक गाय समेत 5 बैलों की मौत हो गई वहीं एक लोमड़ी व एक पक्षी की भी जान चली गई। राहत वाली बात यह रही कि वहां गाय चरा रहा चरवाहा बाल-बाल बच गया। उसको एक खरोंच भी नहीं आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए हैं।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : हथियार के बल पर जेवर सहित पैसे की लूट, चार गिरफ्तार… 

घटना के बाद भाकपा माले नेता विनय संथालिया व बसपा नेता दिनेश दास ने कहा कि गांव व शहर के ऊपर गुजर रही हाईटेंशन लाइन अब मौत बनकर टूट रही है और विभाग मौन धारण कर बैठे हुए हैं। इस दौरान ग्रामीणो ने बिजली विभाग के खिलाफ लोगों ने आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीण जर्जर तार को बदलने की मांग कर रहे है।

Giridih : मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण

साथ में बिजली विभाग से घटना में मृत पशुओं के मालिकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस घटना में दरियाडीह के पीड़ित राजू दास, छोटू दास, विनोद दास के एक-एक बैल जबकि सीताराम दास की एक गाय और एक बैल की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- Hazaribagh : पत्थर के खदान में डूबकर युवक की मौत, अबतक नहीं मिला शव… 

ये सभी पीड़ित किसान हैं जो खेती कर अपना गृहस्थी चलाते हैं। इन पीड़ितों के एक-एक पशु की मौत हो गई। अब इनलोगों के पास एक बैल बचा है। एक बैल से किसान खेती तो नहीं कर पाएंगे। अब ऐसे में समय रहते पीड़ित किसानों को मुआवजा नहीं मिलेगा तो किसान खेती से वंचित रह जाएंगे।

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद में AISA की छात्र-युवा संसद, भर्ती...

Dhanbad Student Youth Parliament: धनबाद के टाउन हॉल ऑडिटोरियम में छात्र संगठन AISA और GEN-Z राइजिंग झारखंड चैप्टर की संयुक्त पहल से 'छात्र-युवा संसद'...

Jharkhand Onion Price Hike: रांची में प्याज के दाम ने रुलाया!...

Jharkhand Onion Price Hike: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले करीब एक महीने में प्याज के...

Jamshedpur Football Meet: महिला फुटबॉल को नई उड़ान देने की तैयारी,...

Jamshedpur Football Meet: इंडियन विमेंस फुटबॉल फेडरेशन, नई दिल्ली की सालाना आम बैठक (AGM) जमशेदपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में देश भर...