Breaking: सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गईं

Desk. बड़ी खबर सियासत से आ रही है। सोनिया गांधी सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष चुनी गई हैं। इसको लेकर आज सेंट्रल हॉल में कांग्रेस की आज बैठक हुई।

सोनिया गांधी चुनी गईं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष

मिली जानकारी के अनुसार, आज कांग्रेस वर्किंग कमिटी की बैठक हुई। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य और बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए। इस दौरान बैठक में ही सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से कांग्रेस संसदीय दल का अध्यक्ष चुना गया।

बता दें कि, इस साल लोकसभा चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस में उत्साह है। हालांकि कांग्रेस इस चुनाव में भी तीन डिजिट में नहीं आ पाई और 99 सीटों पर ही सीमट गयी, लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव से अच्छा प्रदर्शन है। 2014 और 2019 में कांग्रेस लोकसभा नेता प्रतिपक्ष के लिए भी नहीं सीटें ले पायी थीं।

वहीं राहुल गांधी रायबरेली से सांसद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी वायनाड से सांसदी छोड़ सकते हैं। वे अपने परिवार की परंपरागत सीट रायबरेली से ही सांसद रहेंगे। हालांकि इसका अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बता दें कि राहुल गांधी दोनों जगहों से सांसद है, लेकिन नियम के अनुसार उन्हें एक जगह छोड़नी होगी। अगर वे रायबरेली से सांसद रहेंगे तो फिर उन्हें वायनाड सीट छोड़ना होगा और यहां फिर से चुनाव कराना होगा।

Ranchi Special Train: हटिया से मुंबई के LTT के लिए दुर्गा...

 दुर्गा पूजा में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए हटिया से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। थर्ड एसी का किराया नियमित...

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...