बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मनायी गई सोनिया गांधी का जन्मदिन

पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आज यानी शनिवार को पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का 77वां जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस नेता कौकब कादरी सहित कई नेता और कार्यकर्ता केट काटकर सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया। पार्टी के सभी बड़े नेताओं के काफी उत्साह देखने को मिला। अखिलेश प्रशाद सिंह ने अपने हाथों से केक काटकर सभी को खिलाया।

सोनिया गांधी देश की सर्वमान्य नेता हैं – अखिलेश सिंह

कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज जन्मदिन है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में उनका जन्मदिन काफी धूमधाम से मनाया गया मौके पर गरीब बच्चों के बीच पेंसिल और कॉपी बांटे गए। साथ ही साथ केक भी काटा गया। वहीं इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि वह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की नहीं बल्कि देश की सर्वमान्य नेता है। हम सब उनके जन्मदिन को लेकर काफी गौरवान्वित है। भगवान से प्रार्थना करते हैं भगवान उनको लंबी आयु दें वह स्वस्थ रहें और इस देश की राजनीति को नई दिशा देती रहे।

झारखंड में कांग्रेस नेता के घर छापेमारी को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि छापेमारी तो बीजेपी के नेताओं के यहां होती नहीं है। अखबार में आ जाने से चीजों की पुष्टि नहीं होती। इनकम टैक्स अपना जब बयान देगी उस आधार पर कुछ कहना चाहिए। विवादों में चल रहे तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बिहार डीएनए के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके बयान को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। रेवंत रेड्डी ने भ्रष्टाचार पर सवाल उठाया था बिहार के बारे में नहीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनको कहीं भी जाने का अधिकार है। देश का हर नागरिक कहीं भी आ-जा सकता है। वह तो हर महीने में दो बार आते रहते हैं। विशेष राज्य के दर्जे को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा कि वह दे दें तो बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। बिहार के लिए बड़ी बात होगी। लेकिन मुझे विश्वास नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के राज में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा। कांग्रेस विधायक नीतू सिंह के बयान को बताया कि उनका व्यक्तिगत विचार हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक कमेटी बनी है इंडिया गठबंधन की जो हर कुछ तय करती है।

मुख्यमंत्री नीतीश ने सोनिया को जन्मदिन की दी बधाई

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी के सुखद, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Bihar School Building Construction: अपने प्रखंड में मिलेगी उच्च शिक्षा की...

Bihar School Building Construction, पटना: बिहार में स्कूलों और उच्च शिक्षा संस्थानों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने निर्माण कार्यों...

Jio IPO दूसरे दिन 5.57 गुना सब्सक्राइब, 75 लाख से ज्यादा...

Jio IPO Subscription: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ को दूसरे दिन भी निवेशकों की ओर से मजबूत प्रतिक्रिया मिली। गुरुवार शाम 7...

Bihar Government Public Relations Review: बिहार सरकार की योजनाओं का होगा...

Bihar Government Public Relations Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूचना एवं जन-संपर्क विभाग को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों...