Nalanda में अधेड़ की संदिग्ध मौत, पत्नी ने पिता और भाई पर लगाया हत्या का आरोप

नालंदा: नालंदा में एक अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना नालंदा थाना क्षेत्र के बड़गांव की है जहां एक अधेड़ की मौत संदिग्ध हालत में हो गई। अधेड़ की पहचान सुनील सिंह के रूप में की गई। मामले में मृतक की पत्नी ने मृतक के पिता और भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि संपत्ति बंटवारा को लेकर पिता और भाइयों ने उसे 8 दिन पहले ही दिल्ली से बुलाया था और फिर उसकी फांसी लगा कर हत्या कर दी। उसने बताया कि बीती रात वह घर के नीचे थी इसी दौरान मृतक के पिता और भाइयों ने उसे बुला कर ऊपर के कमरे में ले गए और उनकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से सपरिवार दिल्ली में रहते थे और संपत्ति बंटवारा को लेकर घर के लोगों ने 8 दिन पहले ही गांव बुलाया था।

घटना के बाद सभी लोग घर से फरार हैं। मामले में नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। कमरा अंदर से बंद था और दरवाजा को तोड़ कर फंदे से शव को उतारा गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी ने संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगाया है, आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Jehanabad में पानी सप्लाई ठप रहने से आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

NALANDA Nalanda

NALANDA

Highlights

Saffrn

Trending News

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...

गंगा तटों की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधी कार्यों को एक माह...

पटना : जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे...

Lohardaga News: पेसा कानून पर बवाल! आदिवासी संगठन ने डीसी के...

Lohardaga News: लोहरदगा में डिप्टी कमिश्नर को PESA एक्ट, पारंपरिक ग्राम सभाओं और आदिवासियों के धार्मिक-सांस्कृतिक अधिकारों से जुड़ा एक अहम ज्ञापन सौंपा गया।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img