Advertisment

Dhanbad: फेसबुक से दोस्ती, फिर शादी और तीन साल बाद युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Dhanbad: फेसबुक के जरिए शुरू हुआ प्यार शादी तक पहुंचा, लेकिन तीन साल बाद यह रिश्ता एक दर्दनाक मोड़ पर आकर खत्म हो गया। 14 सितंबर को धनबाद में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक पंखे से लटका मिला, जिसे पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला माना, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे साजिशन हत्या करार दिया है।

Dhanbad: परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतक के चाचा शुक्रवार को रांची से धनबाद पहुंचे और पूरे मामले की जांच को लेकर एसएसपी से गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि युवक की पत्नी और उसके सहयोगियों ने साजिश के तहत उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया।

मृतक के चाचा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 14 सितंबर को बेटे से वीडियो कॉल से बात हुई थी, जिसमें बचाव बचाव कह रहा था, लेकिन उस वीडियो कॉल में युवक का चेहरा नहीं दिख रहा था, सिर्फ पंखा नजर आ रहा था। बाद में पुलिस ने परिजनों को एक वीडियो उपलब्ध कराया, जिसमें मृतक की पत्नी हंसती दिख रही है और उसमें दो-तीन अन्य लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। इससे साफ है कि मामला संदिग्ध है और आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की साजिश है।

Dhanbad: फेसबुक पर मुलाकात के बाद हुई थी शादी

बताया जाता है कि युवक और उसकी पत्नी की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में प्यार हुआ और शादी कर ली। शादी के बाद वे धनबाद में ही रहने लगे। पत्नी प्राइवेट कंपनी में काम करती है। परिजनों के दबाव और चाचा की गुहार के बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि जांच क्या निकलकर आता है।

सोमनाथ की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...