हेमंत को रघुवर की चेतावनी, एक सप्ताह में पूरी हो पुलिस कर्मियों की मांग

रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सरकार को पुलिस कर्मियों की मांगों को एक सप्ताह के अन्दर पूरा करने की चेतावनी दी है. रधुवर दास ने कहा है कि पुलिस कर्मियों की मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में वे भी खुद पुलिस कर्मियों के साथ धरने पर बैठेंगे, सरकार को सलाह देते हुए कहा कि एक साथ सभी पुलिस कर्मियों की नियुक्ति नहीं कर रिटायरमेंट के बाद खाली होने वाले पदों पर इनकी सीधी नियुक्ति की जाय. साथ ही, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता मिले. सहायक पुलिस कर्मियों को पाप कहे जाने पर भड़के रघुवर दास ने इसे  झारखंड की जनता का अपमान कहा.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए रघुवर दास ने कहा कि रघुवर जमीन का व्यक्ति है, चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं हुआ, हमने अपनी पहचान आंदोलन से बनाई है. सहायक पुलिस कर्मियों को आंदोलन पर डटे रहने की सलाह देते हुए कहा कि मांगों के समर्थन में आज ही सरकार को पत्र लिखूंगा.

सीएम आज 10459 नए पुलिसकर्मियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

Jharkhand Paddy Procurement: झारखंड में धान खरीद के नियम बदलेंगे, 30...

 झारखंड में एमएसपी पर धान खरीद की नई व्यवस्था का प्रस्ताव तैयार है। किसानों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी और जमीन सत्यापन कराना होगा।...

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...