Giridih : JBKSS के द्वारा लीची बागान में परिवर्तन सभा का आयोजन, जयराम महतो को…

Giridih : JBKSS या झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा जमुआ प्रखंड कैंपस के लीची बागान में व्यवस्था परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कुछ दिनों में जयराम महतो के सभा आयोजन एवं जमुआ प्रखंड के तदर्थ कमिटी का गठन केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित दास की अगुवाई में किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में संतोष यादव, उपाध्यक्ष के रूप में आशीष वर्मा, कुर्बान अंसारी, सचिन वर्मा, रविंद्र, महासचिव के रूप में प्रदीप तुरी, सचिव के रूप में राम प्रसाद राणा, प्रदीप मंडल, मनीष कुमार साव, किशोर वर्मा, कोषाध्यक्ष दिवस कुमार, सह कोषाध्यक्ष रवि यादव, संगठन मंत्री शैलेश सिंह, मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारी में गुलशन कुमार वर्मा, सूरज शाहा, प्रदीप यादव, पिंटू कुशवाहा, टिंकू राणा, विपिन दास एवं अन्य को बनाया गया।

जयराम महतो को विधानसभा चुनाव में समर्थन पर हुआ विचार

वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष रोहित दास ने बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनको नमन करते हुए कहा कि लोकसभा चुनावो में मतदाताओं ने केंद्रभिमुख चुनाव में हम लोगों के उम्मीदवारों को बहुत ही सकारात्मक समर्थन दिया है एवं यह एक इशारा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में झारखंडी जनता जयराम महतो के अगुवाई में एक बेहतर सरकार बनाएगी।

सभा को संबोधित करते हुवे सभी ने एक सूर में कहा कि हम सभी तन मन धन से जयराम महतो के मार्गदर्शन में काम करेंगे एवं पूरे झारखंड की लड़ाई में जमुआ की अहम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इस मौके पर मौजूद टिंकू राणा, रवि यादव, पंकज पंडित, मुकेश पंडित, राजेश राज, कमरुद्दीन अंसारी, मनीष साव, खिरो राय, सुनील सिंह,अशोक वर्मा, गिरधारी दास, हेमलाल दास ,पंकज चौधरी,लालू यादव आदि सेकंडों लोग उपस्थित रहें।

Saharsa News: क्लासरूम से सोशल मीडिया तक, मॉडल स्कूलों में पढ़ाई...

 बिहार के सहरसा के मॉडल स्कूलों में छात्र पढ़ाई के साथ कंटेंट क्रिएशन और वीडियो ब्लॉगिंग सीख रहे हैं। सात निश्चय-3 के तहत डिजिटल...

Bihar News: ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना से दो साल में...

बिहार की ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत दो वर्षों में 181 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी मिली। इनमें 86 महिला और 95 पुरुष...

Ranchi News: रांची में CCTV कैमरे नहीं लगाने पर हाईकोर्ट नाराज,...

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची के पुलिस थानों और प्रमुख सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए जाने पर नाराजगी जताई। गृह सचिव, डीजीपी और एसएसपी...