Modi Oath Ceremony: नरेंद्र मोदी पहुंचे राष्ट्रपति भवन

Modi Oath Ceremony: आज नरेंद्र मोदी अपने तीसरे कर्यकाल के लिए प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे। इसके लिए आज शाम 7.15 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित है। इसको लेकर गेस्ट का पहुंचना शुरू हो गया है। इस बीच नरेंद्र मोदी भी राष्ट्रपति भवन पहुंच गये हैं।

वहीं इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ समारोह में शामिल होने पहुंच गए हैं। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटे अनंत अंबानी के साथ पहुंचे हैं।

Modi Oath Ceremony:

वहीं नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं संवैधानिक कर्तव्य के कारण इस समारोह में शामिल हो रहा हूं। मैं राज्यसभा में विपक्ष का नेता हूं, यह मेरा कर्तव्य है।

Modi Oath Ceremony:

इस शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...