24 को PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर NDA की फुलप्रूफ तैयारी, ललन ने विधायकों को सौंपा टास्क

commercial advertisement
Ad

पटना : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की आगामी मधुबनी रैली की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने तैयारियां तेज कर दी है। बिहार में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) भी धीरे-धीरे नजदीक ही आ रहे हैं। इस बीच चुनाव को लेकर सभी पार्टियां बैठक के साथ अपनी-अपनी चुनावी रणनीति तेज कर दी है। इस बीच बिहार के मुजफ्फरपुर के गोबरसही में 14 अप्रैल को एनडीए की अहम बैठक हुई, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने मंच से साफ शब्दों में विधायकों और मंत्रियों को कम से कम 50 हजार लोगों की भीड़ जुटाने का टास्क सौंपा।

Goal 6 22Scope News

ललन का सीधा संदेश, कहा- भीड़ ही बनेगी वोट, नहीं तो नहीं मिलेगी जीत

केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन ने मंच से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधान पार्षद दिनेश प्रसाद, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पर्यटन मंत्री राजू सिंह, पूर्व मंत्री राम सूरत राय और सभी विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा चुनाव 2029 में है, आपका 2025 में है। अगर टिकट चाहिए तो अभी से भीड़ जुटाने में लग जाइए। ललन सिंह बयान के जवाब में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर जनता खुद उमड़ेगी। उन्होंने कहा कि भीड़ जुटाने में कोई कठिनाई नहीं होगी।

पटना की जनसुराज रैली की विफलता से चिंतित है NDA

हाल ही में पटना में हुई जनसुराज की रैली की असफलता के बाद एनडीए के भीतर यह आशंका घर कर गई है कि अगर मधुबनी की सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुटी, तो इसका राजनीतिक असर पड़ सकता है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री ने साफ संकेत दिए हैं कि भीड़ नहीं तो जीत नहीं।

PM मोदी की मधुबनी में सभा में CM नीतीश भी रहेंगे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के मौके पर मधुबनी पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। इस मौके पर एनडीए की एकजुटता दिखाने और जन समर्थन का प्रदर्शन करने की तैयारी जोरों पर है।

यह भी देखें :

NDA कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, जन समर्थन जुटाने की रणनीति

कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में ललन सिंह ने कहा कि जिले स्तर पर एनडीए का समन्वय पहले ही हो चुका है और अब आम जनता को रैली के लिए आमंत्रित किया जाएगा। उन्होंने सभी घटक दलों से एकजुट होकर प्रधानमंत्री की सभा को सफल बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े : NDA के कई नेता पहुंचे पूर्णिया, PM मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...