Best GPS in Jharkhand
Advertisment

सीएम नीतीश के बयान पर RJD का पलटवार, कहा अगले चुनाव में…

पटना: देश के प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार शपथ ली और उनके साथ 71 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। मोदी मंत्रिमंडल में सभी वर्ग और जातियों को साधने की कोशिश की गई है। मोदी मंत्रिमंडल में बिहार से 8 सांसदों को जगह दी गई जिसमें दलित, महादलित, पिछड़ा और भूमिहार वर्ग को जगह दी गई है। मोदी मंत्रिमंडल में राजपूत को जगह नहीं मिलने पर राजद ने तंज कसा।

राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि कुशवाहा, वैश्य जैसे कई अन्य जातियों को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। हालांकि यह उनका मामला है, इस पर हमारे प्रतिक्रिया का कोई मतलब नहीं है। मोदी मंत्रिमंडल में कई जाति के लोगों की उपेक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि बिहार में किन्हे किस विभाग की जिम्मेवारी मिलती है। बिहार को कितना महत्वपूर्ण पद मिलता है और बिहार के लिए क्या काम होता है।

वहीं राजद की तरफ से संसदीय दल के नेता कौन होंगे के सवाल पर मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि इस बार जो सांसद चुने गए हैं उसमें अब शीर्ष नेतृत्व तय करेगा कि राजद की तरफ से संसदीय दल के नेता कौन होंगे। उन्होंने नीतीश कुमार के विपक्ष के साफ हो जाने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यह तो वक्त बताएगा कि कौन साफ होता है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि यह तो देखने वाली बात होगी कि वे दूसरे की सफाई करते हैं या फिर खुद साफ हो जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में राजद को सीट भले कम आया है लेकिन वोट सबसे अधिक मिला है। लोगों ने तेजस्वी यादव के मुद्दे पर इस बार राजद को वोट किया है। जनता के समर्थन और आशीर्वाद से तेजस्वी को चार सीटें मिली है। हालांकि राजद को उम्मीद के अनुसार सीट नहीं मिल सकी लेकिन जनता का आशीर्वाद तेजस्वी के साथ है यह साफ हो गया है।

Deputy CM विजय सिन्हा ने जनता का जताया आभार, विपक्ष को लेकर कहा…

https://youtube.com/22scope

पटना से अविनाश सिंह की रिपोर्ट

RJD RJD RJD

RJD

Highlights

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: पुरानी रंजिश या कुछ और? जगजीवन...

Dhanbad Jagjivan Nagar Murder News: झारखंड के धनबाद जिले के सरायढेला थाना क्षेत्र के जगजीवन नगर में शनिवार को 24 साल के एक युवक की...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: बिहार-झारखंड में जियो का दबदबा...

Reliance Jio Bihar Jharkhand June 2026: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) की जून 2026 की कंज्यूमर मार्केट शेयर (CMS) रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो...

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...