ये क्या करवा दिये, ऐसी भद्दी भाषा…सीएम नीतीश पर गरजे प्रधानमंत्री मोदी

मध्यप्रदेशः दुनिया के सामने बेइज्जती करवा दिये नीतीश जी… मध्यप्रदेश के गुना में प्रधानमंत्री मोदी सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर नजर आये। बिहार के सदन में सीएम नीतीश के बयान को आड़े हाथों लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि.. जिस सदन में सीएम नीतीश के इर्द-गिर्द महिलायें मौजूद थीं, वहां वो भद्दी बातें कर रहे थे। पीएम मोदी ने कहा कि, क्या उन्हें ऐसी भाषा का इस्तेमाल करते वक्त शर्म नहीं आई? वो भी तब जब नीतीश ने INDI अलायंस के नेता हैं, लेकिन अलांयस के किसी नेता ने नीतीश को उनकी भद्दी भाषा को लेकर, माताओं-बहनों के अपमान को लेकर एक शब्द तक नहीं बोला।

कितना नीचे गिरेंगे Nitish जी
जनसंख्या नियंत्रण को लेकर सदन में सीएम नीतीश के बयान पर पूरे देश में बवाल मचा है। अपने बयान पर सीएम नीतीश ने माफी जरूर मांग ली है, लेकिन मामला कम होने की बजाय तूल पकड़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश की चुनावी रैली में पीएम मोदी ने सीएम नीतीश को लेकर देश की जनता से सवाल पूछा कि.. INDI अलायंस के एक नेता जो महिलाओं को लेकर ऐसा सोचते हैं, तो क्या देश के लिए कभी अच्छा सोच सकते हैं? पीएम मोदी ने कहा कि जिस सदन में इतनी महिलाओं के बीच नीतीश ऐसा बोल सकते हैं तो सोचिए कि महिलाओं की इज्जत को लेकर वे क्या सोचते हैं? किस तरह नीतीश महिलाओं की इज्जत बचा सकते हैं?

महिलाओं को पीएम ने दिया सुरक्षा का भरोसा
सीएम नीतीश के बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, पूरे देश के सामने नीतीश कुमार ने बेइज्जती करवा दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि, दुर्भाग्य है ये देश का, कि कैसे-कैसे बयान दिये जा रहे हैं? पीएम ने कहा कि, नीतीश के बयान से पूरी दुनिया में बेइज्जी हो रही है। वहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सम्मान के लिए वे हमेशा खड़े रहेंगे, देश की माताओं-बहनों के लिए हमेशा आगे खड़े रहेंगे।

जनसंख्या नियंत्रण पर नीतीश ने क्या दिया था बयान
सीएम नीतीश ने सदन में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर जिस तरह बातें रखी, उससे सियासी हलचल पैदा हो गई है। विपक्षी दल बीजेपी सीएम के मेडिकल चेकअप की मांग कर रही है तो चिराग पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है इसके साथ ही साथ चिराग ने सीएम के इस्तेफे की मांग भी की है।

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की...

BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection, पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को...

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...