Nalanda में सड़क हादसा में बैंक कर्मी की मौत, एक अन्य जख्मी

Nalanda : नालंदा में एक सड़क हादसा में एक बैंक कर्मी की मौत हो गई। घटना करायपरसुराय थाना क्षेत्र के एसएच 4 हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग पर हनुमान मंदिर चंदकुरा गांव के समीप की है जहां दो बाइक की सीधी टक्कर हो गई। घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा जख्मी हो गया। मृतक की पहचान एकंगरसराय थाना क्षेत्र के निश्चलगंज निवासी राजीव चौधरी के रूप में की गई।

मृतक फतुहा में स्थित बंधन बैंक में कार्यरत था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में परिजनों ने बताया कि वह सुबह में ड्यूटी करने जा रहा था तभी हिलसा फतुहा मुख्य मार्ग पर चंदकुरा गांव के समीप घटना घटी। परिजनों ने बताया कि मृतक के पिता की मौत पहले हो चुकी है और वह परिवार में अकेला कमाऊ सदस्य था। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- India गठबंधन पर मंत्री श्रवण कुमार का तंज, कहा…

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

NALANDA Nalanda

NALANDA

Chatra Jholachhap Doctor News: चतरा में फिर उठा झोलाछाप डॉक्टरों पर...

Chatra Jholachhap Doctor News: जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए...

Bihar Cabinet 27 Proposals: बिहार कैबिनेट के 27 बड़े फैसले, स्टूडेंट...

Bihar Cabinet 27 Proposals: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में शिक्षा,...

Rajkumar Shukla Jayanti: राजकुमार शुक्ल को अब मिलेगा वह सम्मान, जिसके...

Rajkumar Shukla Jayanti: जब चंपारण के किसान ब्रिटिश नील बागान मालिकों के अत्याचारों से जूझ रहे थे, तब पंडित राजकुमार शुक्ला ने उनके संघर्ष...