उत्कर्ष बैंक के कर्मी से लूट, अपराधियों ने गोलीमार किया घायल

सिवान : जिले के आंदर थाना क्षेत्र के चकरी गांव के समीप उत्कर्ष बैंक के कर्मी से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. लूट के दौरान अपराधियों ने बैंक कर्मी को गोली मार गंभीर रूप से घायल कर दिया है, जहां कर्मी को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई है.

goli1 22Scope News

उत्कर्ष बैंक: मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्कर्ष बैंक के कर्मी 34 वर्षीय ज्ञानप्रकाश कुमार पिता अरुण कुमार सिंह रघुनाथपुर के उत्कर्ष फाइनेंस बैंक के कर्मी हैं. वे रोहतास जिले के विक्रमगंज क्षेत्र के सलेमपुर निवासी हैं. रोज की तरह आज भी काम के बाद अपने रूम के लिए जा रहे थे, तभी आंदर थाना क्षेत्र के चकरी के समीप अपराधियों ने लूट की नियत से ज्ञानप्रकाश कुमार को गोली मार दी. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए. वही घटना के बाद स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचा मामले की जाँच करने में जुटी हुई हैं.

रिपोर्ट: विजय

Jharkhand High Court: सजा पूरी होने के बाद भी बांग्लादेशी नागरिक...

 झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिक मो नजमुल हवालदार की आपराधिक अपील खारिज कर दी। अदालत ने...

Jharkhand Congress: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव 3 साल के लिए पार्टी...

 झारखंड कांग्रेस ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन साल के लिए निष्कासित कर दिया है। गठबंधन सरकार और...

Jharkhand High Court: माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के 20 अभ्यर्थियों की...

 झारखंड हाईकोर्ट ने माध्यमिक आचार्य नियुक्ति परीक्षा से जुड़ी याचिका पर जेएसएससी को 20 अभ्यर्थियों की सीट सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई...