India गठबंधन पर मंत्री श्रवण कुमार का तंज, कहा…

पटना: लोकसभा चुनाव के बाद एनडीए की सरकार का गठन हो गया है। एनडीए की सरकार को जदयू के समर्थन दिए जाने पर राजद लगाकर हमलावर है। राजद के बयानों पर बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जब नीतीश कुमार को इज्जत देना चाहिए था उस वक्त उन लोगों ने नहीं दिया। अब देर से ही सही, कम से कम उन्हें बुद्धि तो आई और उन्होंने नीतीश कुमार को सम्मान देना शुरू तो किया है।

हम गठबंधन में चुनाव लड़े थे और चुनाव जीतने के बाद भी गठबंधन धर्म निभाया और एनडीए की सरकार को समर्थन दिया है। श्रवण कुमार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के सवाल पर कहा कि अभी तो सरकार बनी है, विभाग का बंटवारा भी नहीं हुआ है। हम इतने दिनों से धैर्य रखे हुए हैं, विपक्ष को भी धैर्य रखना चाहिए।

नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी पहले से विकास के लिए जाने जाते हैं और विकास के लिए नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन दिया है। एनडीए की तीसरी सरकार में बिहार और देश का विकास होगा। जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला के सवाल पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को जिन लोगों ने भी अंजाम दिया है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सीएम नीतीश के बयान पर RJD का पलटवार, कहा अगले चुनाव में…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

India India

India

Chatra Jholachhap Doctor News: चतरा में फिर उठा झोलाछाप डॉक्टरों पर...

Chatra Jholachhap Doctor News: जिले में कथित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए...

Bihar Cabinet 27 Proposals: बिहार कैबिनेट के 27 बड़े फैसले, स्टूडेंट...

Bihar Cabinet 27 Proposals: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 27 प्रस्तावों को मंज़ूरी दी गई। बैठक में शिक्षा,...

Rajkumar Shukla Jayanti: राजकुमार शुक्ल को अब मिलेगा वह सम्मान, जिसके...

Rajkumar Shukla Jayanti: जब चंपारण के किसान ब्रिटिश नील बागान मालिकों के अत्याचारों से जूझ रहे थे, तब पंडित राजकुमार शुक्ला ने उनके संघर्ष...