फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, आम जनता को नहीं मिल रही राहत

नई दिल्ली : देश में हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. आज एक बार फिर वैश्विक कच्चे तेल की दरों में उछाल के बाद ईंधन की कीमतें अब तक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं है. वहीं आम जनता को अब तक कोई राहत नहीं मिली है. इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल और डीजल की दरें 35 पैसे बढ़कर क्रमशः 106.54 रुपये और 95.27 रुपये प्रति लीटर हो गईं है.

आर्थिक नगरी मुंबई में आज पेट्रोल की कीमत 112.44 रुपये और डीजल के दाम 103.26 रुपये हो गए हैं. चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें 103 रुपये प्रति लीटर के निशान को पार कर गई है और वर्तमान में यह 103.26 रुपये प्रति लीटर पर बेचा जा रहा है. वहीं डीजल की कीमत 99.59 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल के जाम 107.12 रुपये और डीजल की कीमत 98.38 रुपये है. झारखंड की राजधानी रांची में पेट्रोल की कीमत 100.91 रुपये प्रति लीटर हो गई है. इसी तरह डीजल के दाम 100.53 रुपये प्रति लीटर हो गये हैं.

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...