Advertisement
Advertisement

पेट्रोल-डीजल के कीमत में बढ़ोतरी जारी, जानिए आपके शहर में क्या है स्थिति

नई दिल्ली : पेट्रोल-डीजल की कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही है. लगातार महंगे हो रहे पेट्रोल-डीजल ने आम आदमी की मुश्किलें और बढ़ा दी है. पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों से जनता का जीना मुहाल हो गया है. आम आदमी महंगाई की मार से परेशान हो गया है. कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल ने 100 के पार पहुंच गया है. तो कहीं पेट्रोल 110 के पार बिक रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा किया है. आज एक लीटर पेट्रोल के दाम 33 से 37 पैसे और एक लीटर डीजल के दाम में 26 से 30 पैसे की बढोतरी हुई है. दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103 रुपए 84 पैसे और एक लीटर डीजल 92 रुपए 47 पैसे बिक रहा है. कल दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.54 पैसे का मिल रहा था. वहीं, एक लीटर डीजल 92.12 रुपए का मिल रहा था.

कोलकाता की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 104 रुपए 52 पैसे मिल रहा है. वहीं एक लीटर डीजल 95 रुपए 58 पैसे में मिल रहा है. मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 109 रुपए 83 पैसे अैर एक लीटर डीजल 100 रुपए 29 पैसे आज बिक रहा है. अगर चेन्नई की बात करें तो यहां एक लीटर पेट्रोल 101 रुपए 27 पैसे में मिल रहा है. वहीं एक लीटर डीजल 96 रुपए 93 पैसे में मिल रहा है.

गौरतलब है कि पिछले साल वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दामों में भारी गिरावट के बाद सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर शुल्कों और उपकर में भारी बढ़ोतरी की थी. इससे सरकार के राजस्व संग्रह में काफी वृद्धि हुई है. इस समय देश में पेट्रोल 100 रुपये के पार हो चुका है. वहीं कई राज्यों में डीजल भी शतक लगा चुका है. लगातार चौथे दिन ईंधन की कीमतों में वृद्धि के साथ यह मूल्य वृद्धि का सबसे लंबा दौर है.

Commercial Advertisment

साप्ताहिक राशिफल (9 नवंबर से 15 नवंबर 2026): मेष से मीन...

9 नवंबर से 15 नवंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल। जानिए इस सप्ताह मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए क

आज का राशिफल और पंचांग 9 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 9 नवंबर 2026 (सोमवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवार

Giridih Stolen Scorpio Recovered: झारखंड से बिहार तक पुलिस ने कैसे...

Giridih Stolen Scorpio Recovered, गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में वाहन चोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पचम्बा...