खुल गया स्कूल लेकिन गर्मी की तपिश से छात्रा हुईं बेहोश

खगड़िया : स्कूल खुलते ही सोमवार को गर्मी के तपिश ने एक बार फिर स्कूल के छात्र-छात्राओं अपने चपेट में ले लिया। जहां ताजा मामला मानसी प्रखंड के पश्चिमी ठाठा पंचायत के व्यख्तियापुर मध्य विद्यालय का है। जहां विद्यालय की एक छात्रा गर्मी की तपिश नहीं झेल सकी ओर वह बेहोश हो गई। बेहोश इस तरह हुआ की छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों में कोताहल शुरू हो गया। घंटों बाद प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा की बेहोशी टूटा तब जाकर विद्यालय शिक्षकों में जान में जान आई।

विद्यालय के वरीय शिक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि वर्ग छह की छात्रा (सुजा) पूजा अचानक बेहोश हो गई। इधर, दो दिनों से खगड़िया में तापमान 45 से 48 डिग्री तक होते दिख रहा है। सोमवार की उमस भरी गर्मी ना की विद्यालय में पढ़ने वाले छात्राओं को सता रही है। आमलोग भी गर्मी से परेशान दिखे। हालांकि जिला प्रशासन को एक बार फिर इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिक का माने तो एक सप्ताह ओर गर्मी की तपिश रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक गर्मी से बचने की सलाह दे रहे हैं।

यह भी पढ़े : अनियंत्रित प्राईवेट एंबुलेंस ने 3 लोगों को मारा धक्का, एक की मौत, दो रेफर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...