Advertisment

पाठक की मनमानी के चलते बच्चे के साथ-साथ टीचर भी हो रहे हैं बेहोश

बेगूसराय : बिहार में बढ़ते गर्मी को लेकर कल यानी 29 मई से जहां कई स्कूल के बच्चों को बेहोश हुए थे। आज यानी 30 मई को लगभग आधा दर्जन स्कूल के शिक्षक भी बेहोश हो गए। पदाधिकारी एसी में बैठकर आदेश जारी कर रहे हैं। हाय रे शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का फरमान खुद तो ऐसी में बैठकर आदेश जारी करते हैं और शिक्षक बेहोश पड़े हैं। इनकी सुधि कौन लेगा।

GOAL Logo page 0001 28 22Scope News

आपको बता दें कि बेगूसराय में भीषण गर्मी के कारण जहां कल 40 डिग्री सेल्सियय पारा पार हुआ। दर्जनों छात्र एवं छात्रा बेहोश हुए। विपक्ष के हंगामे के बाद भी केके पाठक का तुगलकी फरमान की बच्चे तो स्कूल नहीं आएंगे लेकिन शिक्षक स्कूल आएंगे। पहले की तरह सुबह छह बजे लेकर दोपहर एक बजे स्कूल में ड्यूटी करेंगे। इसी क्रम में कल से लेकर आज तक जिले में कुल चार शिक्षक की बेहोश होने की सूचना और तस्वीरें सामने आई है। वहीं कई शिक्षक के बेहोश होने की खबर सामने आ रही है।

हालांकि उनकी बेहोश होने की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि सरकार के बड़े पदाधिकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद भी अपनी जीद पर अड़े हुए हैं। पदाधिकारी है कि यह मानते ही नहीं है। सरकार के पदाधिकारी तो खुद एसी में बैठकर फरमान जारी करते हैं। लेकिन स्कूल में ना तो पंखा है और ना ही बिजली की समुचित व्यवस्था है। इसी कड़ी में बेगूसराय के बछवाड़ा क्षेत्र में उमस भरी तेज गर्मी में शिक्षक विद्यालय में ही बेहोश हो गए। इलाज नजदीक के निजी क्लिनिक में विद्यालय शिक्षक साथियों के द्वारा कराया गया। प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गरंय गांव में कार्यरत शिक्षक विजय कुमार सिंह अचानक बेहोश हो गए।

वहीं उत्क्रमित मध्य विघालय तेहूंहा में हिंदी में कार्यरत शिक्षक मो. इनाइद उल्ला भीषण गर्मी से अचेत होकर बेहोश हो गए। बुधवार के दिन साहेबपुर कमाल क्षेत्र में उत्कर्मित मध्य विद्यालय श्रीनगर छर्रा पर्टी में एक शिक्षिका जयंती माला बेहोश हो गई। जिसे इलाज के लिए ग्रामीणों ने एंबुलेंस मंगवाकर सदर अस्पताल मे भर्ती कराया था। इधर, केके पाठक के तुगलकी फरमान से शिक्षकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : अचानक विद्यालय में बेहोश होकर एक के बाद एक गिरने लगे छात्र

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...