भीषण गर्मी से लोग परेशान, अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन

भागलपुर : पूरे बिहार में भीषण गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। खासकर भागलपुर में काफी तीखी गर्मी पड़ रही है जिसका परिणाम है कि लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई है। घर से निकलने वाले लोग चेहरा समेत पूरा शरीर को ढक कर चल रहे हैं। जिससे धूप से शरीर की सुरक्षा होती रहे। तेज धूप व गर्मी बढ़ गई है। लिहाजा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है।

GOAL Logo page 0001 9 22Scope News

धूप के थपेड़े ने लोगों के झुलसा दिए है चेहरे 

वहीं धूप के थपेड़े ने लोगों के चेहरे झुलसा दिए है। तपिश के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।दिनभर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के साथ पुरवइया हवा भी चलना बंद हो जाने के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकारी विद्यालय खुले हुए हैं जिससे बच्चों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। एक तरफ जहां सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। वहीं छोटे-छोटे बच्चे इस चिलचिलाती धूप में स्कूल जाते और आते दिखते हैं।

यह भी पढ़े : कुव्यवस्था : मरीज को गोद में उठाकर जाना पड़ा डॉक्टर के पास

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
    📢 Follow 22Scope Channel