Advertisment

दूसरे राज्यों से स्किल टेस्ट देने आए छात्रों को अपरेंटिस संघ ने रोका

बोकारो : बोकारो स्टील प्लांट मे स्किल टेस्ट देने आए दूसरे राज्य के छात्रों को एग्जाम देने से रोका गया. दरअसल बोकारो सेल प्रबंधन से नियोजन की मांग कर रहे विस्थापित अप्रेंटिस संघ के लोगो ने बुधवार से प्रशासनिक भवन के मेन गेट के समक्ष धरना दिए हुए है.

वहीं गुरुवार को विस्थापित अपरेंटिस संघ के लोगों ने दूसरे राज्यों से आए छात्रो को एग्जाम देने से रोक दिया. यह एक्जाम सेल के एचआरडी विभाग में ली जानी थी, लेकिन विस्थापित अपरेंटिस संघ के चल रहे धरना प्रदर्शन को देखते हुए इस एग्जाम को सेक्टर चार स्थित सेल रिफेक्ट्री यूनिट में स्थानांतरित कर दी गई थी. जिसकी भनक लगते ही विस्थापित अप्रेंटिस संघ वहां पहुंच कर एग्जाम देने आए अभ्यर्थियो को गेट के अंदर प्रवेश करने से रोक दिया.

इस दौरान वहां तैनात सेल के सुरक्षाकर्मियो ने दल बल के साथ विस्थापित अपरेंटिस संघ के लोगो को रोकने की कोशिश की गई, जिस दौरान दोनों ओर से धक्का-मुक्की भी हुई. संघ के लोगों का कहना है कि जब हम लोग पूरी तरह से प्रशिक्षित है तो सेल प्रबंधन ओपन बहाली क्यों ले रहा है.

सेल प्रबंधन बोकारो स्टील प्रबंधन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है. बता दें की बाहर से आए हुए 350 अभ्यार्थियों का स्किल टेस्ट लिया जाना है, जहां सेल रिफ्रैक्ट्री यूनिट पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गई है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

Bihar AI MoU: ConveGenius.AI के साथ समझौता, 100 से अधिक रोजगार...

Bihar AI MoU: बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में तकनीकी क्षमता, नवाचार और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने की...

Bihar Higher Education: बिहार में उच्च शिक्षा में बड़े सुधार, 211...

Bihar Higher Education, पटना: बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों और नई पहलों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का समापन, जिला योजना...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत और समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय बिहार SDG कॉन्क्लेव-2026 का शुक्रवार...