Advertisment

Breaking: मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नये मुख्यमंत्री

Desk. खबर ओडिशा से है। प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बीजेपी के मोहन चरण माझी अगले मुख्यमंत्री होंगे। इसका ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि केवी सिंह देव और प्रावती परिदा डिप्टी सीएम होंगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा विधानसभा का चुनाव हुआ था। इसमें बीजेपी ने प्रदेश में लगातार शासन कर रहे नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल को हराया था।

मोहन चरण माझी होंगे ओडिशा के नये मुख्यमंत्री

मोहन चरण माझी चार बार के विधायक हैं। हाल ही में संपन्न ओडिशा विधानसभा चुनाव में उन्होंने क्योंझर विधानसभा से जीत दर्ज की। उन्होंने बीजू जनता दल की मीना माझी को 11,577 वोटों से हराया। वे ओडिशा में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री होंगे। 12 जून शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसके लिए बीजद अध्यक्ष और निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि, ओडिशा में 147 विधानसभा की सीटें है। इसमें बीजेपी ने 78 सीटें जीती है। लोकसभा चुनाव के साथ यहां हुआ विधानसभा का चुनाव में बीजू जनता दल को बड़ा झटका लगा था। लगातार शासन कर रहे नवीन पटनायक की पार्टी को करारी हार मिली थी।

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...