वंचित छात्रों के लिए अंतिम मौका 14 तक भर सकते हैं जेपीएससी मुख्य परीक्षा का ऑनलाइन आवेदन

रांची: जेपीएससी द्वारा आयोजित 11वीं से 13वीं राज्य सिविल सेवा की पीटी परीक्षा में पास आउट वैसे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है, जो किसी कारण से मुख्य परीक्षा का आवेदन जमा करने से वंचित रह गए हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को जेपीएससी ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जमा करने के लिए एक अवसर प्रदान किया है। ऐसे अभ्यर्थी 14 जून को अपराह्न 12 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 14 जून को शाम पांच बजे तक परीक्षा नियंत्रक

के नाम से आयोग कार्यालय में हाथोहाथ जमा करने के लिए कहा गया है। बताते चलें कि पहले मुख्य परीक्षा के लिए 26 अप्रैल से पांच मई तक आवेदन आमंत्रित किए थे। बताते चलें कि राज्य सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 से 24 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। विभिन्न संवर्ग के 342 पदों पर नियुक्ति के लिए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। बताते चलें प्रारंभिक परीक्षा का इस साल 17 मार्च को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट 22 अप्रैल को घोषित किया गया था। इस परीक्षा में 3,62,621 अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Mallikarjun Kharge Patna Visit: श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर पटना आए...

Mallikarjun Kharge Patna Visit: बिहार के पहले मुख्यमंत्री और बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...

Supaul Newlywed Woman Burned: सुपौल में दिल दहला देने वाली वारदात!...

Supaul Newlywed Woman Burned: बिहार के सुपौल जिले में एक नवविवाहिता की गंभीर रूप से झुलसने के बाद मौत हो गई। आरोप है कि...

Mann Ki Baat: बिहार के मखाना के Global Export पर PM...

मन की बात के 139वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया के मखाना के विदेशों में निर्यात का जिक्र किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...