मुख्य परीक्षा रद्द करने की मांग पर अड़े जेपीएससी छात्र, मुख्यमंत्री को भेजा संदेश

रांची : सातवीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में सफल परीक्षार्थी गुलाम हुसैन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुख्य परीक्षा नहीं लेने की मांग की है. साथ ही उन्होंने पीटी परीक्षा को रद्द करने का भी आग्रह किया है. अपने वीडियो संदेश में सफल परीक्षार्थी गुलाम हुसैन ने कहा कि, वैश्विक महामारी के दौर में जब तमाम स्कूल और कॉलेज बंद हैं. ऐसे में परीक्षा लेना कहीं से भी सही नहीं है. साथ ही पीटी परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है. लिहाजा, पहले उसकी जांच कराई जाए. फिर नए सिरे से परीक्षा का आयोजन किया जाए.

jpsc students 22Scope News

उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का नाम लेकर कहा कि, आप राज्य के मुखिया हैं और एक अच्छे परिवार से आते हैं. लिहाजा, छात्रों के आग्रह को स्वीकार करें. उन्होंने कहा कि, अगर ऐसा नहीं होता है तो आगामी 24 जनवरी से छात्र आमरण अनशन शुरू करेंगे.

मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित

गौरतलब है कि झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा के मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा आगामी 28 से 30 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. परीक्षार्थी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 18 जनवरी से एडमिट कार्ड मिलने लगेगा. कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार जन्म तिथि और प्रारंभिक परीक्षा का रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

जेपीएससी सिविल सर्विस के चार बैच की परीक्षाएं एक साथ

बता दें कि जेपीएससी सिविल सर्विस के चार बैच की परीक्षाएं एक साथ ले रहा है. आयोग ने इसकी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट बीते वर्ष एक नवंबर को जारी किया था. परीक्षा में शामिल 2 लाख 48 हजार 802 परीक्षार्थियों में से 4293 सफल घोषित किये गये थे. बाद में सफल घोषित अभ्यर्थियों में से 49 को तकनीकी वजहों से असफल कर दिया गया.

प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट पर उठे कई विवादों को आयोग ने नकारते हुए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है. कमीशान के नोटिफिफिकेशन में बताया गया है कि मुख्य परीक्षा 28 से 30 जनवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी.

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने सातवीं से दसवीं संयुक्त सिविल सेवा के मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है. परीक्षा आगामी 28 से 30 जनवरी तक आयोजित की जायेगी. परीक्षार्थी जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. 18 जनवरी से एडमिट कार्ड मिलने लगेगा. कमीशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार जन्म तिथि और प्रारंभिक परीक्षा का रोल नंबर डालकर एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

जेपीएससी सिविल सर्विस के चार बैच की परीक्षाएं एक साथ

बता दें कि जेपीएससी सिविल सर्विस के चार बैच की परीक्षाएं एक साथ ले रहा है. आयोग ने इसकी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट बीते वर्ष एक नवंबर को जारी किया था. परीक्षा में शामिल 2 लाख 48 हजार 802 परीक्षार्थियों में से 4293 सफल घोषित किये गये थे. बाद में सफल घोषित अभ्यर्थियों में से 49 को तकनीकी वजहों से असफल कर दिया गया.

प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट पर उठे कई विवादों को आयोग ने नकारते हुए मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम जारी किया है. कमीशान के नोटिफिफिकेशन में बताया गया है कि मुख्य परीक्षा 28 से 30 जनवरी तक प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएगी.

रिपोर्ट: शाहनवाज

अब झारखंड में मुख्यमंत्री प्रश्नकाल बना इतिहास, दीपक बिरुआ समिति की अनुशंसा पर लिया गया फैसला

मुख्यमंत्री जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने डिजिटल शिक्षा...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...

Jairam Mahato Controversy: जयराम महतो और थाना प्रभारी विवाद में नया...

Jairam Mahato Controversy: जेएलकेएम प्रमुख और डुमरी विधायक जयराम महतो का बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ कथित गाली-गलौज का ऑडियो सोशल मीडिया...