Land Scam : ईडी की बड़ी कार्रवाई, शेखर कुशवाहा गिरफ्तार, आगे अब…

Land Scam : लैंड स्कैम मामले में ईडी ने फिर से बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने आज लैंड स्कैम मामले के आरोपी शेखर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया है। शेखर की गिरफ्तारी खेलगांव से की गई है। ईडी की नजर उसपर काफी समय से बनी हुई थी।

बता दें बड़गांई अंचल के चेशायर होम रोम में स्थित सेना की 4.83 एकड़ जमीन घोटाले मामले में ईडी ने शेखर कुशवाहा समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। इसमें मुख्य रुप से बड़गाईं अंचल के राजस्व उपनिरीक्षक भानू प्रताप, अफसर अली, मोहम्मद सद्दाम, प्रियरंजन सहाय और विपिन सिंह शामिल थे।

इन नामजद आरोपियों में से कई आरोपियों को ईडी ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वे सभी जेल में हैं। ईडी ने इस मामले के अन्य आरोपी शेखर कुशवाहा को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था पर वे हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद से ही ईडी की नजर शेखर पर थी। जिसके बाद आज ईडी ने शेखर कुशवाहा को खेलगांव से गिरफ्तार कर लिया।

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...

National PR Conference 2026: नई दिल्ली में बिहार की भागीदारी, सूचना...

National PR Conference 2026: राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों का राष्ट्रीय सम्मेलन मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित...